फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt new schemes for welfare of cattle stock

पशुओं के लिए सरकार शुरू करेगी ये योजना, मंत्री वीरेंद्र कंवर का एलान

Sat, 20 Jan 2018 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Sat, 20 Jan 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
himachal govt new schemes for welfare of cattle stock

प्रदेश में पशुधन की गणना के लिए सरकार एक नया प्रोजेक्ट लाएगी। ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इसका खुलासा किया है। इसके तहत प्रदेश में मौजूद पशुधन की गणना के साथ-साथ पशुधन की टैगिंग भी की जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं की तर्ज पर बीमार व घायल पशुओं को तुरंत चिकित्सा देने के लिए प्रदेश सरकार पशु एंबुलेंस हेल्पलाइन सेवा शुरू करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


वीरेंद्र कंवर कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत घंडावल और रायंसरी गांवों में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जनसमस्याएं सुनने के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने रायंसरी पंचायत भवन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण विकास की योजनाओं को इससे जोड़ा जाएगा

himachal govt new schemes for welfare of cattle stock

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा और मनरेगा से गांवों में रोजगार सृजन के साथ-साथ गरीबी उन्मूलन के लिए भी कार्य होगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा से बागवानी और मत्स्य पालन को जोड़ने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार ने पहले दिन से ही प्रदेश में गौवंश के संरक्षण के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि बेसहारा गौवंश को गौशालाओं के बजाय किसान अपने घर में रखे, इसके लिए भी सरकार किसानों को इंसेंटिव देने का प्रयास करेगी।

वीरेंद्र कंवर ने घंडावल गौशाला का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऊना दिवाकर शर्मा, एसडीएम पृथीपाल सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री यशपाल राणा, कुटलैहड़ मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल,

मंडल महामंत्री तरसेम लाल, जिला भाजयुमो अध्यक्ष बलराम बबलू, बीडीसी ऊना की अध्यक्षा रानी गिल, जिला परिषद सदस्य राजकुमार, पूर्व प्रधान गुरदयाल सिंह, कैप्टन मंगत राम, सोहन लाल, बटूही की प्रधान कंचनलता, विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद थे।

चार पुलों के निर्माण को सवा 13 करोड़ मंजूर

himachal govt new schemes for welfare of cattle stock

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भलो, भलौण, टक्का और डठवाडा के जिंगड़ा के लिए 13.25 करोड़ रुपये की लागत वाले चार पुल मंजूर किए हैं। इन पुलों की डीपीआर तैयार कर ली गई है।

यहां सड़क का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इनकी आधारशिला रखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को घंडावल और पनोह में पेयजल स्कीमों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

युवक मंडल भवन के लिए तीन लाख मंजूर
वीरेंद्र कंवर ने घंडावल स्थित युवक मंडल के भवन निर्माण के लिए तीन लाख की राशि को स्वीकृति दी। युवा क्लब पनोह के लिए एक जिम भी स्वीकृत किया। उन्होंने कहा कि घंडावल मैदान के ऊपर से गुजर रही 33केवी विद्युत लाइन को अगले दो माह के भीतर मैदान के किनारे पर लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed