फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Govt Minister Karan Singh Funeral Ceremony at Kullu.

भाई को खोने के गम में फूट-फूट कर रोए महेश्वर, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Sat, 13 May 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 13 May 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Himachal Govt Minister Karan Singh Funeral Ceremony at Kullu.

हिमाचल सरकार में आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के निधन पर विधायक महेश्वर सिंह अपने आंसू नहीं रोक पाए। वे अपने अनुज के खोने के गम में फूट-फूट कर रोए। हालांकि, इन दिनों दोनों के बीच संबंध सार्वजनिक तौर पर ठीक नहीं चल रहे थे।

विज्ञापन


लेकिन भाई को खोने का गम आंसुओं से छलक पड़ा। कर्ण सिंह की पत्नी डॉ. शिवानी सिंह और बेटे आदित्य विक्रम सिंह का भी रोक-रोकर बुरा हाल है। कर्ण सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके पुरानी साथी और सैकड़ों समर्थक कुल्लू के रघुनाथपुर स्थित रूपी पैलेस पहुंचे और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


दिल्ली से मंत्री कर्ण सिंह के शव को हेलीकाप्टर से भुंतर लाया गया। यहां से इसे एंबुलेंस के माध्यम से रूपी पैलेस पहुंचाया गया। उनकी एक झलक पाने को समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। शव के रूपी पैलेस पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम विदाई में पहुंचे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता

Himachal Govt Minister Karan Singh Funeral Ceremony at Kullu.

रोती-बिलखतीं डॉ. शिवानी सिंह ने अपना होश खो दिया। बेटा आदित्य विक्रम भी पिता की मौत से सदमे में है। शुक्रवार सुबह कैबिनेट मंत्री कर्ण सिंह के निधन की सूचना उनके ओएसडी तारा सिंह नेगी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। इसका पता चलते ही कुल्लू जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

सुबह आठ बजे से रूपी पैलेस में समर्थक जुटना शुरू हो गए। बाहरी जिलों से भी समर्थक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। भाजपा में रहते हुए मंत्री कर्ण सिंह के पुराने साथी भी उनके दाह संस्कार के लिए पहुंचे। भूतनाथ में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

इस दौरान परिवहन मंत्री जीएस बाली, पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा, विधायक गोविंद ठाकुर, डीसी यूनुस, एसपी पदम चंद, डीएसपी शिव चौधरी, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, पूर्व मंत्री खीमीराम, कांग्रेस महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर, मनाली मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, कांग्रेस नेता प्रेम शर्मा, देवेंद्र नेगी, भाजपा प्रदेश महामंत्री राम सिंह आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आयुर्वेद मंत्री के निधन पर बंद रहा कुल्लू बाजार

Himachal Govt Minister Karan Singh Funeral Ceremony at Kullu.

हिमाचल सरकार में आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह के निधन पर पूरा कुल्लू जिला शोक ग्रस्त रहा। शहर में पूरा दिन बाजार बंद रहा। अधिकतर दुकानों पर ताले लगे रहे। कुल्लू में राजकीय शोक के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहा। स्कूलों और सरकारी संस्थानों में मनोरंजन के कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया। 

आयुर्वेद मंत्री कुल्लू के राजपरिवार से संबंध रखते थे। सुबह आयुर्वेद मंत्री के निधन की खबर आग की तरह फैल गई। इसके बाद सरवरी, अखाड़ा बाजार, लोअर ढालपुर के दुकानदारों ने दुकानें बंद रखने का फैसला लिया। मंत्री के निधन का असर ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट में भी देखने को मिला। अस्थायी मार्केट में भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।

अस्थायी मार्केट में लोग खरीदारी के लिए नहीं पहुंचे। आयुर्वेद के निधन के बाद सुल्तानपुर, सरवरी बाजार, अखाड़ा बाजार, लोअर ढालपुर की गलियों में भी सन्नाटा देखने को मिला। हालांकि, सुल्तानपुर स्थित आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के आवास पर दिनभर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed