फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: himachal govt meeting on 30th june decision to open school and colleges in state

हिमाचल में स्कूल-कॉलेज खोलने पर कल फैसला लेगी सरकार

Mon, 29 Jun 2020 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 Jun 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: himachal govt meeting on 30th june decision to open school and colleges in state
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में स्कूल-कॉलेज खोलने पर सरकार मंगलवार को फैसला लेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक होगी। इसमें शिक्षकों को शिक्षण संस्थानों में बुलाने की तारीख पर सहमति बनने के आसार हैं। कॉलेजों के अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को लेकर सीबीएसई की तर्ज पर भी सरकार फैसला ले सकती है। एक जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई में होने वाले बदलाव को लेकर भी बैठक में सरकार नए खुलासे कर सकती है।

विज्ञापन


27 जून को सचिवालय में हुई बैठक में तीस जून तक स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला टाल दिया था। केंद्र की गाइडलाइन का इंतजार करने के चलते यह फैसला लिया गया। संभावित है मंगलवार सुबह केंद्र सरकार की गाइडलाइन जारी होगी। ऐसे में दोपहर बाद प्रदेश सरकार भी फैसला लेगी। समीक्षा बैठक मंगलवार दोपहर बाद होगी। शिक्षा विभाग ने तीस जून तक शिक्षण संस्थानों में छुट्टियां घोषित की हैं। मंगलवार को छुट्टी का आखिरी दिन है।
विज्ञापन


ऐसे में तय है कि मंगलवार को छुट्टियों पर बड़ा फैसला होगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार शिक्षकों को जुलाई के दूसरे हफ्ते में स्कूल-कॉलेज बुलाया जा सकता है। स्कूल-कॉलेज खोलने से पहले व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए शिक्षकों को बुलाने की योजना है। बड़ी कक्षाएं शुरू करने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। बोर्ड कक्षाओं को लेकर सरकार कुछ फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जुलाई तक छुट्टियां घोषित होना लगभग तय
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार बैठक में सरकार 15 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला ले सकती है। एक शैक्षणिक सत्र के दौरान स्कूलों में कुल 52 छुट्टियां दी जाती हैं। 16 मई से बंद स्कूलों को करीब 45 दिन की छुट्टियां दे दी गई हैं। ऐसे में शेष सात दिन की छुट्टियां भी सरकार अभी कर देगी। हालात सामान्य होने पर शैक्षणिक सत्र को बढ़ाने के विकल्प को देखते हुए 15 जुलाई तक छुट्टियां घोषित हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed