फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt launched 181 helpline toll free for womens

महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू, यहां मिलेगी कानूनी सलाह

Sun, 13 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 13 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
himachal govt launched 181 helpline toll free for womens

प्रदेश में महिलाओं को पुलिस और चिकित्सीय मदद के साथ कानूनी सलाह देने के लिए सरकार हेल्पलाइन नंबर 181 शुरू कर रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सोलन जिले में कॉल सेंटर और वन स्टॉप सेंटर खोलने के लिए निजी कंपनियों से 20 नवंबर तक टेंडर आमंत्रित किए हैं। हेल्पलाइन नंबर 181 से हेल्पलेस महिलाओं की मदद की जाएगी।

विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर पर महिलाओं को काउंसलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। संकटग्रस्त महिलाओं को त्वरित सुविधा और सहायता देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने सभी राज्यों को हेल्पलाइन नंबर की सेवा शुरू करने के आदेश दिए हैं। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग ने नौ जून तक कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन

ऐसे काम करेगा हेल्पलाइन नंबर

himachal govt launched 181 helpline toll free for womens

हेल्पलाइन नंबर 181 की सुविधा शुरू होने के बाद प्रदेश की महिलाएं घरेलू हिंसा या ऑफिस में कोई दिक्कत हो, उसकी शिकायत कर सकती हैं। मुसीबत में चिकित्सकीय मदद या उसे कुछ समय के लिए अस्थायी निवास की जरूरत है तो वह भी महिला को मुहैया करवाई जाएगी। मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग भी हेल्पलाइन नंबर पर उन्हें दी जाएगी। यह हेल्पलाइन नंबर चौबीसों घंटे सातों दिन चलेगा। यानी, यह ऐसा प्लेटफॉर्म होगा, जहां उनकी हर समस्या का निदान मिलेगा। 

181 हेल्पलाइन नंबर डायल करते ही हेल्पलाइन में लगे कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर के जरिये कॉल करने वाली महिला की तत्काल लोकेशन पता चलेगी। पुलिस मदद चाहिए तो कॉल सेंटर पास के थाने की मोबाइल वैन को इसकी सूचना देकर रवाना करवाएगी। अगर चिकित्सीय मदद चाहिए तो कॉल सेंटर मौके पर 108 एंबुलेंस भेजेगा। इसके अलावा अगर जरूरत पड़ी तो महिला को वन स्टॉप सेंटर में पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed