फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt kitchen waste tank proposal for all households

हर घर में हिमाचल सरकार मुफ्त देगी ये सुविधा

Thu, 07 Jul 2016 09:39 AM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 07 Jul 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
himachal govt kitchen waste tank proposal for all households
किचन वेस्ट टैंक - फोटो : Demo Pic

हिमाचल सरकार सूबे के हर घर में मुफ्त किचन वेस्ट टैंक बनवाएगी। बाथरूम और किचन से निकलने वाला पानी इस वेस्ट टैंक में जाएगा। डेढ़ बाई डेढ़ मीटर के अंडरग्राउंड टैंक के निर्माण से लेकर किचन और बाथरूम से जुड़ने वाले पाइप का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

विज्ञापन


एक टैंक पर दो से तीन हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। मकान मालिक को सिर्फ टैंक निर्माण के लिए जमीन देनी होगी। स्वच्छता अभियान के तहत प्रथम चरण में प्रदेश भर की 470 पंचायतों में टैंकों का निर्माण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


2756 पंचायतों में यह काम दूसरे चरण में किया जाएगा। शहरों में पहले से ही यह टैंक बनाने अनिवार्य किए गए हैं। शहरों में टैंक भवन मालिकों को ही बनाने होते हैं। इन टैंकों के बगैर घर का कंपलिशन सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुले में पानी छोड़ने पर जुर्माना

himachal govt kitchen waste tank proposal for all households
हिमाचल प्रदेश सरकार

हर गांव में टैंक बनने के बाद अगर कोई भवन मालिक खुले में किचन और बाथरूम का पानी छोड़ता है तो पंचायत उस पर पांच सौ रुपये या इससे अधिक जुर्माना कर सकेगी।

पंचायतीराज विभाग के सचिव ओंकार शर्मा ने बताया कि पहले चरण में 470 पंचायतों में किचन वेस्ट टैंक बनाए जा रहे हैं। टैंकों के निर्माण के लिए पैसा जारी कर दिया गया है। हर घर में यह टैंक बनाना अनिवार्य है। सरकार खुद इसमें पैसा खर्च कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed