फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt imposes ban for outsourcing recruitment.

आउटसोर्सिंग से खाली पद मर्जी से भरने पर रोक

Wed, 26 Aug 2015 01:02 PM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 26 Aug 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
himachal govt imposes ban for outsourcing recruitment.

प्रदेश के सभी विभागों में खाली पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्तियां करने पर रोक लगा दी गई है। सरकार ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर खाली पदों पर सीधी भर्ती के लिए वित्त विभाग और मंत्रिमंडल से मंजूरी लेना जरूरी कर दिया है। नए निर्देशों की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है कि वित्त विभाग के ध्यान में मामला सामने आया है कि कई विभाग खाली पदों पर आउटसोर्सिंग से नियुक्तियां कर रहे हैं। इसके लिए वित्त विभाग से कोई अनुमति नहीं ली जा रही। विभाग अपने स्तर पर इस तरह के फैसले ले रहे हैं। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति अब कोई भी पद नहीं भरा जा सकता। जिन विभागों में पदों को भरा जाना ज्यादा जरूरी है, वे वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजें।
विज्ञापन


प्रस्ताव में बताना होगा कि कितने पद आउटसोर्सिंग से भरे जाने हैं, इन पदों के भरने से कितना खर्च आएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले सामने आने के बाद सभी विभागों को निर्देश जारी कर अपने स्तर पर खाली पदों पर नई भर्तियां करने से मना किया गया है। मंत्रिमंडल और वित्त विभाग की अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed