{"_id":"61c9e4298202121be438599c","slug":"himachal-govt-imposed-a-ban-on-the-manmarzi-of-dgp-will-not-be-able-to-give-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: डीजीपी की मनमर्जी पर हिमाचल सरकार ने लगाई रोक, नहीं दे सकेंगे कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: डीजीपी की मनमर्जी पर हिमाचल सरकार ने लगाई रोक, नहीं दे सकेंगे कार्यभार
Mon, 27 Dec 2021 09:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:35 PM IST
सार
एसपी शिमला के छुट्टी पर जाने के बाद डीजीपी की ओर से एआईजी पुलिस मुख्यालय को शिमला जिले के एसपी का अतिरिक्त कार्यभार दे दिया गया था। अब गृह विभाग ने डीजीपी को लिखित में निर्देश जारी कर अपने स्तर पर लीव अरेंजमेंट न करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस के आला अधिकारियों को सरकार की मंजूरी के बिना अपने स्तर पर ही अतिरिक्त कार्यभार देने की मनमर्जी डीजीपी संजय कुंडू को भारी पड़ी है। सरकार की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने डीजीपी को लिखित में निर्देश जारी कर अपने स्तर पर लीव अरेंजमेंट न करने के लिए कहा है। निर्देश दिए गए हैं कि भले ही अधीनस्थ राजपत्रित अधिकारियों को छुट्टी दे दें लेकिन चार्ज देने के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजना होगा। सरकार से मंजूरी के बाद ही चार्ज दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एसपी शिमला के छुट्टी पर जाने के बाद डीजीपी की ओर से एआईजी पुलिस मुख्यालय को शिमला जिले के एसपी का अतिरिक्त कार्यभार दे दिया गया था। पुलिस अधीक्षकों और आईजी रेंज के अतिरिक्त चार्ज देने के अलावा पुलिस मुख्यालय ने स्वतंत्र जांच एजेंसी के तौर पर काम करने वाले विजिलेंस ब्यूरो के आईजी को पुलिस रेंज के एक अफसर के छुट्टी होने पर अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया था।
विज्ञापन