फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt impose fine on thermocol cup and plates

थर्मोकोल की कप- प्लेटें मिलीं तो होगा इतने हजार रुपये तक जुर्माना

Sun, 08 Jul 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 08 Jul 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
himachal govt impose fine on thermocol cup and plates

हिमाचल सरकार ने पॉलिथीन की तर्ज पर सूबे में थर्मोकोल की कप-प्लेटों (कटलरी) पर प्रतिबंध लगा दिया है। पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने शनिवार को प्रतिबंध को लेकर अधिसूचना जारी कर दी।

विज्ञापन


यह अधिसूचना जारी होने के तीन महीने बाद यानी 08 अक्तूबर से लागू होगी। इस अवधि में थर्मोकोल का व्यापार करने वाले निर्माता, स्टॉकिस्ट और दुकानदारों को अपना सामान खपाना होगा। इसके बाद अगर किसी के पास प्रतिबंधित कटलरी मिली तो उस पर 500 से 25 हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में थर्मोकोल से पर्यावरण को हो रहे नुकसान के चलते इसके इस्तेमाल एवं रखने पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया था।

मंत्रिमंडल में मंजूरी के बाद शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार सूबे के किसी भी संस्थान, होटल, रेस्तरां, मिठाई की दुकान, ढाबे, धार्मिक संस्था, औद्योगिक इकाई, निजी परिसर में थर्मोकोल के कप-प्लेट या अन्य सामान प्रयोग होता मिला तो उस पर जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, थर्मोकोल का कचरा फैलाने पर निजी व व्यावसायिक संस्था पर एक हजार से पांच हजार रुपये का जुर्माना तय किया गया है।


थर्मोकोल की मात्रा                जुर्माना
100 ग्राम                              500
101 से 500 ग्राम तक            1500
501 ग्राम से एक किलो तक    3000
एक से पांच किलोग्राम तक      10 हजार
पांच से दस किलोग्राम तक      20 हजार
दस किलोग्राम से ज्यादा          25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed