फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt guidelines for service extension to teachers

गाइडलाइन जारी, इनकी परफार्मेंस देखने के बाद मिलेगा शिक्षकों को सेवा विस्तार

Thu, 15 Dec 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 Dec 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
himachal govt guidelines for service extension to teachers

दसवीं और जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में सौ फीसदी परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षक को उसके साथी शिक्षक की परफार्मेंस देखने के बाद ही सेवा विस्तार मिलेगा। सरकार ने मुख्यमंत्री शिक्षक सम्मान योजना की गाइडलाइन जारी कर दी है। गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय में सौ फीसदी परिणाम देने वाले शिक्षकों का सेवा विस्तार के लिए चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन


अगर सौ फीसदी परिणाम देने वाले शिक्षक के स्कूल के अन्य दो साथी शिक्षकों का परीक्षा परिणाम 90 फीसदी से कम हुआ तो सेवा विस्तार के लिए पात्र शिक्षक का चयन नहीं हो सकेगा। बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों के चयन के लिए जिला उपनिदेशकों को एक हफ्ते के भीतर कमेटियां बनाने के निर्देश देते हुए चयन की गाइडलाइंस जारी की हैं।

विज्ञापन

लगातार 5 साल तक होना चाहिए उत्कृष्ट परिणाम

himachal govt guidelines for service extension to teachers

सरकार ने गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को सम्मानित करने का फैसला लिया है। लगातार 5 साल तक उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते हुए सरकार एक साल का सेवा विस्तार देगी। बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों में सरकार ने टीजीटी, पीजीटी, हेडमास्टर और प्रिंसिपलों को शामिल किया है। 

टीजीटी, पीजीटी को जहां विषयवार लगातार पांच साल तक 100 फीसदी से अधिक परिणाम देने पर सम्मानित किया जाएगा, वहीं हेडमास्टरों को दसवीं कक्षा और प्रिंसिपलों को जमा दो कक्षा में 100 फीसदी परीक्षा परिणाम देने पर सम्मानित किया जाएगा। प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को भी तभी सेवा विस्तार मिलेगा, जब अन्य दो विषयों का परिणाम भी 90 फीसदी से अधिक होगा।

90 फीसदी से अधिक परिणाम देने वाले कों को दो साल का सेवा विस्तार

himachal govt guidelines for service extension to teachers

सरकार ने शिक्षकों के चयन प्रक्रिया की गाइडलाइन जारी करते हुए बताया है कि उसी शिक्षक का चयन किया जाएगा जिसकी कक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों के एवरेज अंक 60 फीसदी से अधिक होंगे। कक्षा में दस से कम विद्यार्थी नहीं होने चाहिए। लगातार दस साल तक 90 फीसदी से अधिक परिणाम देने वाले शिक्षकों को दो साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा। 

तीसरी बार भी 90 फीसदी से अधिक परिणाम देने वाले शिक्षकों को तीसरे साल के लिए सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा। ऐसे शिक्षकों को 11 हजार रुपये की इनाम राशि मिलेगी। चयनित होने वाले शिक्षकों को 15 अगस्त और 25 जनवरी को जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed