फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt extended the date for vat return.

हिमाचल के 63 हजार कारोबारियों को बड़ी राहत

Tue, 03 Feb 2015 09:45 AM IST
Updated Tue, 03 Feb 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
himachal govt extended the date for vat return.

हिमाचल प्रदेश के हजारों कारोबारियों के लिए अच्छी सूचना है। राज्य सरकार ने मूल्य परिवर्धित कर अधिनियम (वैट) 2005 में संशोधन कर रिटर्न भरने की समय सीमा बढ़ा दी है। इतना ही नहीं बल्कि हर श्रेणी के कारोबारियों के लिए अलग-अलग समय सीमा तय की है।

विज्ञापन


इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे राज्य के 63 हजार छोटे-बड़े कारोबारियों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी। पहले हर श्रेणी के कारोबारियों को 30 दिन के भीतर अपना वैट रिटर्न भरना पड़ता था। अगली स्लाइड में जानिए और क्या खास सुविधा दे रही है इनको हिमाचल सरकार।

विज्ञापन

अब 40 दिन के भीतर भरना होगा वैट

himachal govt extended the date for vat return.

30 दिन के भीतर अपना वैट रिटर्न भरने को लकर आबकारी एवं कराधान के कार्यालयों में भीड़भाड़ की स्थिति बनी रहती थी। कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। इसको ध्यान में रखकर वैट में संशोधन किया गया है। कारो‌बारियों  ने भी सरकार के इस फैसले से राहत की सांस ली है।

इसके तहत एक करोड़ तक या इससे कम कारोबार करने वालों को 40 दिन के भीतर वैट रिटर्न भरने की व्यवस्था की गई है। एक करोड़ से अधिक और पांच करोड़ तक कारोबार करने वालों को 45 दिन के भीतर रिटर्न भरनी होगी। पांच करोड़ से अधिक के कारोबार करने वालों को वित्त वर्ष खत्म होने के 45 दिन के भीतर रिटर्न जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed