{"_id":"656f282d2c23fcdad004fbd6","slug":"himachal-govt-due-to-financial-constraints-the-policy-of-regularization-of-employees-changed-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सरकार: आर्थिक तंगी के चलते कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीति बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल सरकार: आर्थिक तंगी के चलते कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीति बदली
Tue, 05 Dec 2023 07:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Dec 2023 07:10 PM IST
सार
अप्रैल 2024 के बाद दो वर्ष का अनुबंध पूरा करने वालों को नियमित होने के लिए मार्च 2025 तक का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक तंगी के चलते कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीति में बदलाव किया है। अप्रैल 2024 के बाद दो वर्ष का अनुबंध पूरा करने वालों को नियमित होने के लिए मार्च 2025 तक का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
कार्मिक विभाग की ओर से जारी नियमितीकरण की नीति में किए बदलाव 31 मार्च 2024 को लागू होगा। अनुबंध की नियुक्ति से वरिष्ठता की लंबे समय से चली रही मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है। इस मांग के पूरा होने से अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को उनकी अनुबंध नियुक्ति के समय की वरिष्ठता नियमित होने पर मिलेगी।
विज्ञापन