फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt directions that two schools with in precinct of 5km science commerce subjects to be taught in these schools

पढ़ें, प्रदेश सरकार का छात्र हित में अहम फैसला

Mon, 30 Mar 2015 08:57 AM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt directions that two schools with in precinct of 5km science commerce subjects to be taught in these schools

हिमाचल में अब पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले दो सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में आर्ट्स के अलावा साइंस और कॉमर्स विषय भी पढ़ाए जा सकेंगे। प्रदेश सरकार ने आठ किलोमीटर दूरी की शर्त में बदलाव किया है। पुराने ही नहीं अपग्रेड स्कूलों में भी इसी सत्र से ये व्यवस्था लागू होगी। इससे प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के हजारों छात्रों को घर के नजदीकी स्कूल में अपना पसंदीदा विषय की सुविधा होगी। शिक्षा विभाग ने सभी उप निदेशकों को 31 मई तक ऐसे स्कूलों की सूची भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश सरकार सीनियर सेकेंडरी स्तर की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रही है। पांच किलोमीटर के दायरे में दो स्कूलों में साइंस और कॉमर्स की भी पढ़ाई होगी। हालांकि, इन विषयों में तय मानकों के अनुसार छात्रों की संख्या होना जरूरी है। छात्रों की संख्या के आधार पर ही लेक्चरर की तैनाती और युक्तिकरण होगा। नए अपग्रेड स्कूलों में पांच पीजीटी तैनात किए जाएंगे। उन्हें हर सप्ताह 36 पीरियड पढ़ाने होंगे।

विज्ञापन

कितनी होनी चाहिए छात्र संख्या

Himachal govt directions that two schools with in precinct of 5km science commerce subjects to be taught in these schools

जमा एक में आर्ट्स संकाय शुरू करने के लिए छात्र संख्या 70 होगी। यदि छात्रों की संख्या 70 से 120 को बीच होती है तो दूसरी (साइंस या कॉमर्स) संकाय शुरू किया जा सकेगा। दूसरा संकाय छात्रों की रुचि के अनुसार तय होगा। छात्रों की रुचि जानने और उसे संबंधित डिप्टी डायरेक्टर को बताने का जिम्मा मुख्याध्यापक का होगा। साधारण क्षेत्रों में तीनों संकाय के लिए छात्र संख्या 120 और इससे अधिक रखी गई है।

ट्राइबल और हार्ड एरिया का अलग पैमाना- ट्राइबल और हार्ड एरिया में जमा एक में आर्ट्स संकाय शुरू करने की शर्त 40 छात्रों का होना है। यदि छात्र संख्या 40 से बढ़कर 90 तक होती है तब वहां दूसरा संकाय शुरू कर सकते हैं। यदि ट्राइबल और हार्ड एरिया में जमा एक में छात्रों की संख्या 90 या इससे अधिक होती है तो तीनों संकाय शुरू किए जाएंगे।

उच्चतर शिक्षा विभाग निदेशक डॉ. शशिभूषण सेखरी ने कहा कि नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियमों के बारे में सभी जिलों के उप निदेशकों को निर्देश भेज दिए गए हैं। उनसे 31 मई तक पूरी डिटेल मांगी गई है। इससे सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अध्यापन की व्यवस्था मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed