{"_id":"5c08c244bdec2241471f6a82","slug":"himachal-govt-directions-for-iti-institutions-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी सरकारी आईटीआई को अपने भवन बनाने के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी सरकारी आईटीआई को अपने भवन बनाने के आदेश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के सभी सरकारी आईटीआई को अपने भवन बनाने के आदेश दिए गए हैं। वर्तमान में ये आईटीआई किराए के निजी भवनों में चलाई जा रहे हैं। इससे सरकार पर वित्तीय बोझ पड़ रहा है। जो धन सरकार ने सरकारी आईटीआई के लिए जारी किया है, उसका भी सही तरीके से उपयोग नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
सरकार ने सभी सरकारी आईटीआई को अपने भवन बनाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने इनके नाम जमीन भी कर दी है और भवन बनाने को धनराशि भी मुहैया कर दी थी। इसके बाद भी आईटीआई प्रबंधन ने अपना नया भवन बनाने में खास रुचि नहीं दिखाई। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में करीब दो दर्जन से अधिक आईटीआई किराए के भवनों में चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री
उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में करीब दो दर्जन सरकारी आईटीआई निजी भवनों में किराया देकर चलाए जा रहे हैं। इनके नाम पर जमीन करने के साथ भवन बनाने को धनराशि भी दी है। आईटीआई प्रबंधन से कहा गया है कि नए भवन बनाने का काम शुरू किया जाए।
विज्ञापन