{"_id":"63b063fd39c4af0aeb7d8473","slug":"himachal-govt-denotify-11-block-development-office-in-five-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: पांच जिलों के 11 विकास खंड कार्यालय डिनोटिफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: पांच जिलों के 11 विकास खंड कार्यालय डिनोटिफाई
Sat, 31 Dec 2022 10:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:02 PM IST
सार
प्रदेश सरकार अभी तक विभिन्न विभागों के 567 कार्यालयों और संस्थानों को डिनोटिफाई कर चुकी है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रामीण विकास विभाग ने पांच जिलों में नए खोले और स्तरोन्नत 11 विकास खंड कार्यालय डिनोटिफाई कर दिए हैं। शनिवार को विभाग के प्रधान सचिव डॉ. रजनीश ने इस बाबत अधिसूचना जारी की। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में 1 अप्रैल, 2022 से 14 अक्तूबर, 2022 के दौरान ये विकास खंड बनाए गए थे।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार ने कांगड़ा जिले के डाडासीबा, पालमपुर, खुंडियां, जवाली, चंबा जिले में बटाहड़ी और कोटी, सिरमौर में ददाहू, लाहौल-स्पीति में उदयपुर और सोलन जिले में दाड़लाघाट, पट्टा और रामशहर विकास खंड कार्यालय को डिनोटिफाई कर दिया है। प्रदेश सरकार अभी तक विभिन्न विभागों के 567 कार्यालयों और संस्थानों को डिनोटिफाई कर चुकी है।
विज्ञापन