{"_id":"5b41c8b54f1c1b9d468b546c","slug":"himachal-govt-denied-permission-for-rajni-patil-programme-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में पाटिल के कार्यक्रम को पहले मंजूरी, अब इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में पाटिल के कार्यक्रम को पहले मंजूरी, अब इनकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में कांग्रेस की राज्य प्रभारी रजनी पाटिल के नौ जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम का स्थानीय प्रशासन ने एनओसी रद्द कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
पार्टी महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने कहा कि नौ जुलाई को धर्मशाला में पाटिल का कार्यक्रम तय था। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन से पूर्व में अनुमति ली थी। इसके बाद जयराम सरकार के दबाव में प्रशासन ने शनिवार को एनओसी रद्द कर दिया।
विज्ञापन
पार्टी इसकी कड़ी आलोचना करती है। एनओसी रद्द होने के बाद कांग्रेस ने अब जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का स्थान बदलकर उत्सव पैलेस कर दिया है।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रजनी पाटिल अब उत्सव पैलेस में जिला कांगड़ा के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश देंगी। कांग्रेस पार्टी सरकार की इन दमनकारी नीतियों से घबराने वाली नहीं है।
विज्ञापन