फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt decision: There will be no transfer of conductors in HRTC, know the reason

सरकार का फैसला: एचआरटीसी में नहीं होंगे परिचालकों के तबादले, जानें वजह

Wed, 08 Dec 2021 10:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Dec 2021 10:49 AM IST
सार

सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर परिचालकों की एडजेस्टमेंट की जाती है तो लोगों को कैसे परिवहन सेवाएं मिलेंगी। कौन लंबे और जनजातीय रूटों पर सेवाएं देंगे। पथ परिवहन निगम में 30 डिपो हैं। जिन डिपो में परिचालकों की संख्या कम है, वहां ज्यादा परिचालकों को भेजा गया है।

विज्ञापन
himachal govt decision: There will be no transfer of conductors in HRTC, know the reason
एचआरटीसी परिचालक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) प्रबंधन ने जहां-जहां नए परिचालकों की तैनाती की गई है, उन्हें उसी डिपो के अधीन सेवाएं देनी होगी। किसी भी परिचालक का तबादला नहीं होगा। प्रदेश सरकार के पास तबादलों को लेकर पहुंची फाइलों को पेंडिंग में डाल दिया है। इसमें अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस तरह की फाइलें कार्यालय न भेजें। सचिवालय में 100 के करीब नए परिचालकों ने क्षेत्र के नजदीक डिपो में सेवाएं देने के लिए डीओ नोट लगाए हुए हैं। सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर परिचालकों की एडजेस्टमेंट की जाती है तो लोगों को कैसे परिवहन सेवाएं मिलेंगी। कौन लंबे और जनजातीय रूटों पर सेवाएं देंगे। 

विज्ञापन


पथ परिवहन निगम में 30 डिपो हैं। जिन डिपो में परिचालकों की संख्या कम है, वहां ज्यादा परिचालकों को भेजा गया है। इस समय निगम के डिपो में एक बराबर परिचालकों की संख्या है। निगम प्रबंधन अब चालकों की भर्ती करने जा रही है। इन चालकों की तैनाती भी उन डिपो में होगी जहां कम स्टाफ है। इसी आधार पर चालकों के रिक्त पदों को भरा जाना है। 

विज्ञापन

दफ्तरों में बैठे परिचालक भी आएंगे फील्ड में

परिवहन निगम कार्यालय में सालों से जमे दर्जनों परिचालकों को बसों में भेजा जाएगा। बसों में सेवाएं दे रहे परिचालकों ने इस बार निगम प्रबंधन को शिकायत भी गई है। कार्यालय में लिपिकों और वर्कशाप में टैक्नीकल स्टाफ की भर्ती की जानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरटाइम से मिलेगा छुटकारा

निगम में चालक परिचालक ओवरटाइम नहीं करेंगे। प्रबंधन की ओर से एचआरटीसी में की गई परिचालकों और चालकों की तैनाती से इनसे आठ घंटे सेवाएं ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed