{"_id":"5d12430c8ebc3e3ca276e1ae","slug":"himachal-govt-decided-dress-code-for-teachers-attending-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में शिक्षकों के सज-धज कर स्कूल आने पर लगी रोक, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में शिक्षकों के सज-धज कर स्कूल आने पर लगी रोक, ये है बड़ी वजह
Wed, 26 Jun 2019 10:22 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षक अब सज-धज कर स्कूल नहीं आ सकेंगे। स्कूलों में दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले बढ़ने पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी जिला उपनिदेशकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर आदेशों का पालन करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को सादे लिबास में स्कूल आना चाहिए, जिससे बच्चों का भी फैशन की ओर कम ध्यान जाए।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों का रोल मॉडल माना जाता है। बच्चे शिक्षकों को देखकर अपना व्यवहार बनाते हैं। ऐसे में शिक्षकों पर बड़ी जिम्मेवारी है कि बच्चों को सही दिशा में आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक ने जिला उपनिदेशकों को शिक्षकों की भी स्कूलों में काउसंलिग करने को कहा। निदेशक ने कहा, बीते कुछ समय से स्कूलों में यौन शोषण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। कुछ शिक्षकों की कार्यप्रणाली के चलते सभी शिक्षकों को शर्मिंदा होना पड़ रहा है।
ऐसे में शिक्षकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने सभी शिक्षकों से खाली समय में लाइब्रेरी या स्टाफ रूम में बैठने की जगह स्कूल का निरीक्षण करने और बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। स्कूल प्रिंसिपलों को भी नियमित तौर पर स्कूल कैंपस का निरीक्षण करने के निदेशक ने आदेश दिए हैं।