{"_id":"72301a81ee837d0dc1cef22d6cf585d6","slug":"himachal-govt-cancelled-transfer-order-of-dc-chamba-m-sudha-devi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद घंटों में डीसी चंबा एम सुधा देवी का तबादला रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद घंटों में डीसी चंबा एम सुधा देवी का तबादला रद
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने चंबा की उपायुक्त एम सुधा देवी के तबादला आदेश चंद घंटों में ही वापस ले लिए हैं। उनका राज्य सचिवालय में विशेष सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता में तबादला किया था। एडीएम चंबा शुभकर्ण सिंह को डीसी चंबा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाना था।
विज्ञापन
उपायुक्त एम सुधा देवी ने खुद तबादला रद होने की पुष्टि की है। वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर सरकार ने श्याम भगत नेगी को सीआईडी में आईजी अपराध पद पर तैनाती दी है। प्रदेश चुनाव आयोग के नए सचिव डा. अश्वनी कुमार शर्मा होंगे।
विज्ञापन
डा. अश्वनी अतिरिक्त सचिव एसएडी और जीएडी हैं। वह चुनाव आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। आयोग के सचिव डा. देवेंद्र कुमार गुप्ता को नियंत्रक प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी के पद पर बदला गया है। उन्होंने घनश्याम चंद को अतिरिक्त कार्यभार से रिलीव किया है।
विज्ञापन