फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt can four lane compensation for farmers

सरकार चाहे तो मिल सकता है चार गुणा जमीन का मुआवजा

Mon, 16 Apr 2018 12:40 PM IST
गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर) Updated Mon, 16 Apr 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
himachal govt can four lane compensation for farmers

धर्मशाला से शिमला के लिए बन रहे फोरलेन से विस्थापित और प्रभावित होने वाले लोगों को एनएचएआई चार गुणा मुआवजा देने को तैयार है। इसके लिए प्रदेश सरकार की मंजूरी जरूरी है। हालांकि, चुनाव घोषणा पत्र में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने फैक्टर चार को लागू करने की बात कहीं थी, लेकिन चुनाव के बाद इस पर अभी तक फैसला नहीं लिया है।

विज्ञापन


इस कारण धर्मशाला से शिमला तक बनने वाले फोरलेन में विस्थापन का दंश झेलने वाले लोगों को केंद्र की ओर से दिए जा रहे चार गुणा मुआवजे का लाभ नहीं मिलेगा। धर्मशाला से शिमला तक बनने वाले फोरलेन में 5000 करोड़ से अधिक खर्च होंगे। निर्माण के लिए पूरे कार्य को पांच जोन में बांटा गया है। सबसे पहले धर्मशाला से ज्वालामुखी तक कार्य का टेंडर होगा।

विज्ञापन

घोषणापत्र में किया था वायदा

himachal govt can four lane compensation for farmers

इसके बाद अगले 6 महीने में शेष टेंडर किए जाएंगे। एक जानकारी के अनुसार पांचों जोन में सैकड़ों परिवार बेघर होंगे। सैकड़ों को अपनी उपजाऊ जमीन से हाथ धोना पड़ेगा। प्रदेश के लोगों की डबल लेन या फोरलेन के लिए अधिकृत की जाने वाली जमीन पर फैक्टर 1 या फैक्टर 2 में से कौन सा फार्मूला लागू करना है।

इसका फैसला प्रदेश सरकार को करना होगा। प्रदेश में इस समय लगभग 70 राष्ट्रीय राजमार्ग व फोरलेन बनने प्रस्तावित हैं। प्रदेश के लोग चार गुणा मुआवजे के लिए कई बार संघर्ष कर चुके हैं। पिछली सरकार ने फोरलेन और डबल लेन के लिए 2 गुणा मुआवजे का प्रावधान किया था।

हालांकि पिछले विस चुनाव में घोषणापत्र में चार गुणा अधिकृत जमीन का मुआवजा देने का वायदा किया था। इन प्रोजेक्ट के लिए एनएचएआई चार गुणा अधिकृत भूमि पर मुआवजा देने को तैयार है। इसके लिए प्रदेश सरकार को निर्णय लेना होगा।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक वाईए राउत ने बताया कि एनएचएआई अधिकृत भूमि का दो से चार गुणा मुआवजा देती है। अगर राज्य सरकार चार गुणा मुआवजे की अधिसूचना जारी करती है तो वे चार गुणा देने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed