फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt campaign bhagam bhaag jagam jaag in schools

‘भागम भाग-जागम जाग’ पाठ से जागरूक होंगे बच्चे

Fri, 07 Dec 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 07 Dec 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
himachal govt campaign bhagam bhaag jagam jaag in schools

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड और उससे संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में अब पांचवीं कक्षा के बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के लिए ‘भागम भाग-जागम जाग’ कहानी पढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आदेशों पर बच्चों को शुरुआत में ही नशे के प्रति सचेत करने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन ने यह पाठ तैयार किया है। 

विज्ञापन


एससीईआरटी की प्राचार्य डॉ. नम्रता टिक्कु ने शिक्षा सचिव और स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को इस पाठ की प्रति सौंप दी है। नम्रता ने बताया कि इस पाठ को पांचवीं कक्षा में पढ़ाया जाएगा। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण शर्मा ने कहा कि स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने और दुष्प्रभावों की जानकारी देने के लिए पाठ के रूप में लिखी कहानी उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन


इसके माध्यम से बच्चे कहानी में जानेंगे कैसे नशा मनुष्य के स्वास्थ्य के साथ सुख-शांति और परिवार की खुशियां छीन लेता है। इससे बच्चे स्वस्थ और नशे से दूर रहकर जीवन जीना सीखेंगे। डॉ. नम्रता टिक्कु और जनसंख्या प्रकोष्ठ के डॉ. हेमराज शर्मा ने इस पाठ को रोचक तरीके से कहानी के रूप में तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे से परिवार के मुखिया की बर्बादी बताती है कहानी

इस पाठ में नशे के आदी हो चुके एक परिवार के मुखिया की कहानी है। नशे के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। मुखिया को बीमारियां घेर लेती हैं। फिर उसे अहसास होता है कि वह परिवार पर बोझ बन गया है।

उसे अपनी गलती का अहसास होता है। उसका बेटा जो इस बर्बादी को देखता और महसूस करता है। बेटा शपथ लेता है कि वह जीवन भर खुद को नशे से दूर रखेगा और समाज-अपने दोस्तों को भी इस बुरी आदत से दूर रहने में जागरूक करेगा।

साहित्यकारों और शिक्षाविदों के साथ मिलकर छात्रों को जागरूक करने के लिए यह कहानी लिखी है। पूरी टीम ने इस पर काम किया है। कहानी को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेज दिया गया है। इससे पूर्व परिषद ने सड़क सुरक्षा को लेकर तैयार किए गए पाठ ‘खुशी शहर आई’ पहले ही कक्षा पांच की पर्यावरण की पुस्तक में शामिल किया जा चुका है। - डॉ. नम्रता टिक्कु, प्राचार्य एससीईआरटी सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed