कर्मचारियों को छह फीसदी डीए की सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सामान्य उद्योग निगम के कर्मचारियों को पहली जनवरी से छह प्रतिशत की दर से अतिरिक्त महंगाई भत्ता दिया जाएगा। प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के कर्मचारियों को पहली जनवरी 2015 से 6 प्रतिशत की दर से अतिरिक्त महंगाई भत्ता भी देंगे।
यह निर्णय उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की अध्यक्षता में सामान्य उद्योग निगम और हथकरघा निगम के निदेशक मंडल की बैठक में लिया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में हस्तशिल्प के शीघ्र तीन और प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। निर्णय हुआ कि अतिरिक्त महंगाई भत्ते की यह किस्त पहली जनवरी से 31 अगस्त तक कर्मचारियों की भविष्य निधि में जमा की जाएगी।
मार्च 2015 तक कमाया 7.29 करोड़ का लाभ
अग्निहोत्री ने निगम को अपनी गतिविधियों में विविधीकरण लाने को कहा, जिससे इसे और अधिक लाभदायी बनाया जा सके। कहा कि निगम ने गत वित्त वर्ष के 4.02 करोड़ के मुकाबले 31 मार्च 2015 तक 7.29 करोड़ का लाभ अर्जित किया है। कहा कि निगम ने अप्रैल 2015 से जून 2015 के दौरान 14.49 करोड़ की बिक्री दर्ज की है।
उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड सलाहकार समिति की बैठक भी हुई। अग्निहोत्री ने बोर्ड को अपनी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करने को भी कहा। कहा कि सभी जिला मुख्यालयों को बोर्ड के लिए आवास सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
कामगारों की सुविधा के लिए बनेंगे लेबर हट और नाइट शेल्टर
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कामगारों की सुविधा के लिए लेबर हट और नाइट शेल्टरों का निर्माण करने को भी कहा। बोर्ड अपनी वेबसाइट विकसित करे, जिसे नियमित रूप से अपडेट किया जाए।
खादी एवं ग्रामोद्योग के निदेशक मंडल की भी उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि निगम अपने ग्राहकों को सूती, ऊनी, सिल्क और पॉली खादी उत्पादों पर दो अक्तूबर 2015 से 31 मार्च 2016 तक 20 से 25 प्रतिशत विशेष छूट प्रदान करेगा।