फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt afraid of onion, preparations to control rising prices of food items

प्याज से डरी सरकार, खाद्य वस्तुओं के बढ़ते दामों पर नियंत्रण की तैयारी

Sat, 07 Dec 2019 11:21 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Dec 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
himachal govt afraid of onion, preparations to control rising prices of food items
प्याज - फोटो : अमर उजाला

लगातार बढ़ रहे प्याज के दाम से डरी हिमाचल सरकार अब बाजार पर खुद नियंत्रण रखने जा रही है। व्यापारियों की मनमानी रोकने के लिए खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन की फाइल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेज दी है।

विज्ञापन


तर्क है कि देश में बढ़ती कीमतों के  चलते कारोबारियों ने प्याज गोदामों में जमा कर लिया है। जैसे-जैसे दाम बढ़ रहे हैं। इसे महंगे दामों पर जनता को बेचा जा रहा है। हिमाचल में प्याज की कीमत 120 से 150 रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


सरकार का मानना है कि भले ही प्याज के दामों में उछाल आया हो, लेकिन रेट 70 से 80 रुपये तक प्रति किलो होना चाहिए। सरकार ने वर्ष 2018-19 के बजट में कारोबारियों को राहत देने के लिए होल्डिंग एंड प्रोवेंशन ऑर्डर समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा के बाद इस मामले को कैबिनेट की बैठक में लाया गया। यहां से मंजूरी मिलने के बाद कारोबारियों को राहत देने के लिए खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग की शक्तियां छीन लीं। 

प्याज के दाम कंट्रोल करने के लिए सीएम से हुई चर्चा

तब से कीमतों पर विभाग का कंट्रोल नहीं है। पहले कारोबारियों को खाद्य वस्तुओं के रेट की सूची लगानी होती थी। मंडियों में सबका रेट एक समान होता था, जबसे इनके ऊपर नियंत्रण खत्म हुआ, तबसे कारोबारी मर्जी से रेट घटाते-बढ़ाते हैं।  

प्याज की कीमत को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अफसरों से चर्चा की। जब मुख्यमंत्री ने कीमतों पर नियंत्रण करने के विभाग को निर्देश दिए तो विभाग ने शक्तियां बहाल करने के लिए फाइल चलाई है।

इसके अलावा प्याज की कीमत को लेकर प्रदेश सरकार का केंद्र से वार्तालाप जारी है। अन्य राज्यों की तर्ज पर केंद्र हिमाचल को भी प्याज की सप्लाई भेजेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed