फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Govt action against officers nominated Shimla teacher lalchand mehta name for state award

दागी शिक्षक के नाम की सिफारिश करने वाले अफसरों की आई शामत

Fri, 07 Sep 2018 07:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 07 Sep 2018 07:15 AM IST
विज्ञापन
Himachal Govt action against officers nominated Shimla teacher lalchand mehta name for state award

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए दागी शिक्षक के नाम की सिफारिश करने वाले अफसरों की शामत आने वाली है। शिक्षा विभाग ने जिला शिमला के उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा और खंड शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब करने का फैसला लिया है। इन अफसरों की ओर से ही सभी दस्तावेजों की जांच करने के बाद राज्य चयन कमेटी को नाम भेजे गए थे।

विज्ञापन


वित्तीय अनियमितताओं पर विवाद बढ़ने के बाद प्रदेश सरकार ने शिक्षक दिवस से एक दिन पहले सूची को संशोधित करते हुए दागी शिक्षक को पुरस्कार न देने का फैसला लिया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। चयन में लापरवाही से शिक्षा विभाग की फजीहत होने के बाद अब सरकार इस मामले को लेकर गंभीर हो गई है।

विज्ञापन

Himachal Govt action against officers nominated Shimla teacher lalchand mehta name for state award

इसी कड़ी में जिला उपनिदेशक और खंड शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब करने का फैसला लिया गया है। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकारी दस्तावेजों की सही तरीके से जांच क्यों नहीं की गई। इसको लेकर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

जिला शिमला के शिक्षक लालचंद मेहता का राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार की सूची से नाम कटने के बाद पोर्टमोर स्कूल के सीएचटी संजीव जिस्टू के नाम को शामिल किया गया। संजीव जिस्टू के प्रयासों से ही पोर्टमोर स्कूल में नर्सरी और केजी क्लास शुरू हुई है। स्कूल में अंग्रेजी मीडियम से भी पढ़ाई कराई जा रही है। एसएमसी को साथ लेकर स्कूल में संजीव जिस्टू ने कई नए बदलाव लाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed