{"_id":"605dded1b9eef8178e31485a","slug":"himachal-governor-visited-rohtang-tunnel-and-lahaul-did-snow-scooter-ride","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल टनल पार कर लाहौल पहुंचे राज्यपाल, स्नो स्कूटर की सवारी का लिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल टनल पार कर लाहौल पहुंचे राज्यपाल, स्नो स्कूटर की सवारी का लिया आनंद
Fri, 26 Mar 2021 06:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Mar 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय परिवार सहित अटल टनल रोहतांग पार कर लाहौल पहुंचे। शिमला से हेलीकाप्टर से मनाली के सासे हेलीपैड उतरने के बाद वह सड़क के जरिये अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने स्नो स्कूटर की सवारी की। इसके बाद उन्होंने स्कीइंग भी की।
विज्ञापन
इससे पहले भी राज्यपाल परिवार सहित अटल टनल पहुंचे थे। स्थानीय निवासी छेवांग ने बताया कि नवंबर 2020 में भी राज्यपाल ने लाहौल के दौरे पर गुफा होटल पहुंचकर स्कीइंग की थी। शुक्रवार को कुछ समय बर्फ और घाटी को निहारने के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मनाली रवाना हो गए।
विज्ञापन