यहां आयोजित होगी रक्षा पेंशन अदालत, राज्यपाल कलराज मिश्र होंगे मुख्यातिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्रालय देश भर में रक्षा पेंशन अदालतों का आयोजन कर रहा है। पांवटा की गोयल धर्मशाला तारूवाला में 23 अगस्त को रक्षा पेंशन अदालत सुबह आठ बजे से होगी। इसमें राज्यपाल कलराज मिश्र मुख्य अतिथि होंगे। इसमें क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की पेंशन अनियमितताएं दुरुस्त होंगी। पूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के कैप्टन (रि.) एसपी खेड़ा, ऑननेरी सूबेदार मेजर (रि.) सोम दत्त अत्री, सार्जेंट (रि.) हरदेश कुमार बत्रा, ऑननेरी कैप्टन (रि.) करनैल सिंह तथा पांवटा संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह, सचिव नरेंद्र सिंह, सह सचिव मोहन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष तरुण गुरुंग व सह कोषाध्यक्ष तिलक राज ने आयोजन को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने बताया कि देश की तीनों सेनाओं वायु सेना, थल सेना व जल सेना से सेवानिवृत्त हो चुके पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को पेंशन में आ रही खामियों तथा विसंगतियों से छुटकारा मिलेगा। इन्हें दूर करने को पहले पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को दूरदराज स्थित कई कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। वह पीसीडीए (पेंशन) ऑफिस दूर होने के कारण अपनी खामियों को दुरुस्त नहीं कर पाते थे। इससे पेंशन धारकों को कई वर्षों तक हजारों रुपये का नुकसान तथा परेशानी झेलनी पड़ती रही है। अब पेंशन अदालत के माध्यम से पेंशन विसंगतियों का मौके पर ही निपटारा होगा।
ये रहेंगे मौजूद
पेंशन अदालत के दौरान मुख्य रूप से मुख्य नियंत्रक सेंट्रल जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट (सीजीडिए)- संजीव मित्तल, रक्षा महालेखा प्रधान नियंत्रक (पीसीडिए) से विश्वजीत सिंह, सेना मुख्यालय एडजुटेंट शाखा (एजी ब्रांच) से बिवाशा, सेना पश्चिमी कमान मुख्यालय से मुख्य अधिकारी, निदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश ब्रिगेडियर (रि.) एस के वर्मा, उप निदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड जिला सिरमौर मेजर (रि.) दीपक धवन तथा संबंधित कर्मचारी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।