फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Government women employees did not getting maternity leave of 180 days

महिला कर्मियों को नहीं मिल रहा 180 दिन का मातृत्व अवकाश

Sun, 26 Nov 2017 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 26 Nov 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
Himachal Government women employees did not getting maternity leave of 180 days

प्रदेश की महिलाओं को 180 दिन के मातृत्व अवकाश का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस कारण महिला कर्मचारियों मे रोष व्याप्त है। केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए 180 दिन के मातृत्व अवकाश को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से पहले कैबिनेट ने महिला कर्मियों के लिए 180 दिन के मातृत्व अवकाश को मांजूरी दे दी थी। मगर, इस संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की गई।
विज्ञापन


इस कारण प्रदेश की महिला कर्मियों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। महिलाओं को यह अवकाश पूर्ण सेवाकाल में सिर्फ दो बार ही मिलता है।

वहीं, केंद्र की महिला कर्मचारियों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिल रहा है। केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत आउटसोर्स और अनुबंध कर्मियों को भी इस सुविधा का लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Himachal Government women employees did not getting maternity leave of 180 days

लेकिन दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के अधीन आने वाली महिला कर्मचारियों को सिर्फ 135 दिन का ही मातृत्व अवकाश मिल रहा है। प्रदेश की महिला कर्मचारियों में इस भेदभाव को लेकर रोष व्याप्त है।

इन महिला कर्मियों का कहना है कि जब केंद्र की कर्मियों इस सुविधा का लाभ मिल रहा है, तो प्रदेश की महिला कर्मचारी इस सुविधा से वंचित क्यों हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई कार्यालयों के दो तरह के कर्मियों के साथ अलग-अलग तरह का व्यवहार हो रहा है।

केंद्र के अधीन काम करने वालों को तो इस सुविधा का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन प्रदेश की कर्मचारियों को इस सुविधा का ला नहीं मिल पा रहा है।

प्रदेश की महिला कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उन्हें भी 180 दिन के मातृत्व अवकाश की सुविधा का लाभ दिया जाए। कैबिनेट द्वारा अवकाश को मंजूरी दिए जाने के बाद से ही महिला कर्मचारियों को इस सुविधा का लाभ दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed