{"_id":"5c093d99bdec2241c802ef1d","slug":"himachal-government-will-withdraw-project-from-power-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉरपोरेशन से प्रोजेक्ट वापस लेगी हिमाचल सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉरपोरेशन से प्रोजेक्ट वापस लेगी हिमाचल सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 07 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पावर कॉरपोरेशन को बिजली बोर्ड में मर्ज किया जा सकता है। कॉरपोरेशन के कामकाज से नाराज ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि बीते दस साल में कॉरपोरेशन को दिए कई प्रोजेक्टों की अभी डीपीआर तक नहीं बनी है।
विज्ञापन
ऐसे में सरकार इन प्रोजेक्टों को वापस लेने पर विचार कर रही है। इन्हें एनएचपीसी या एसजेवीएन को सौंपा जा सकता है। कई प्रोजेक्ट अभी कमीशन की स्टेज पर भी नहीं पहुंचे हैं। सरकार कॉरपोरेशन के कामकाज की समीक्षा कर जल्द बड़ा फैसला लेगी।
विज्ञापन
सरकार नया सिस्टम तैयार करने पर विचार कर रही है। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2006 में कंपनी एक्ट 1956 के तहत हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन का गठन हुआ था।
बिजली उत्पादन की योजना बनाने, इसे प्रोत्साहित करने और व्यवस्थित करने का जिम्मा कॉरपोरेशन को सौंपा था, जिसमें हजारों कर्मचारी काम कर रहे हैं। कॉरपोरेशन को सरकार ने 3156 मेगावाट क्षमता के 22 हाइड्रो प्रोजेक्ट आवंटित किए हैं।
विज्ञापन