फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government transferred 33 assistant excise commissioner

हिमाचल: सरकार ने बदले 33 सहायक आबकारी आयुक्त, अफसरशाही को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए किया बदलाव

Fri, 01 Sep 2023 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Sep 2023 08:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर कर एवं आबकारी विभाग ने तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में अवैध शराब की रोकथाम के लिए अफसरशाही को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सरकार ने यह बदलाव किया है।

विज्ञापन
Himachal government transferred 33 assistant excise commissioner
सहायक आबकारी आयुक्तों के तबादले(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सीमा क्षेत्रों पर लंबे समय से डटे कर एवं आबकारी विभाग के 33 सहायक आयुक्तों के तबादले कर दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर कर एवं आबकारी विभाग ने तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में अवैध शराब की रोकथाम के लिए अफसरशाही को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सरकार ने यह बदलाव किया है। सहायक आबकारी आयुक्त कुंदन सिंह को बद्दी से घुमारवीं, पवन कुमार नालागढ़ दो से माल रोड सर्किल शिमला, नवल चंद्र  बद्दी-बरोटीवाला से हमीरपुर, ओम प्रकाश यादव बद्दी तीन से ठियोग, अनिल कुमार नालागढ़ तीन से मंडी एक, सुरेश कुमार बददी बैरियर से सोलन एक, सुनील कुमार मंडी एक से नालागढ़ तीन और ज्योति गुप्ता को भोरंज से उड़नदस्ता दक्षिण जोन ऊना स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह नवजोत शर्मा धर्मशाला से ऊना, संजीव कुमार धर्मशाला से ज्वाली, विनोद कुमार ऊना से भोरंज, ऋषभ कुमार पावंटा साहिब से सोलन, संदीप अत्री को सतौन से धर्मशाला भेजा गया है। संतोष कुमार को माल रोड शिमला से नालागढ़ दो, कमल ठाकुर बिलासपुर से सतौन, जोध सिंह ऊना से धर्मशाला एक, अरविंद कुमार बंगाणा से नादौन, अर्शी शर्मा बददी एक से बिलासुपर स्थानांतरित किया गया है। कपिल नाथ को ज्वाली से बंगाणा, पंकज सूद अंबोटा से सुंदरनगर दो, सुरेंद्र कुमार सुंदरनगर से अंबोटा, गगनेश कुमार हमीरपुर से बीबीएन, रजनीश डोगरा अंब से सोलन दो, बाबूराम नेगी सोलन दो से बद्दी तीन भेजा गया है। अपूर्व चंदेल को सोलन एक से बीबीएन, मनोज कुमार सोलन से पावंटा साहिब एक, अनुराग गर्ग घुमारवीं से बद्दी भेजा गया है। राजेश कुमार शिमला से हेल्प डेस्क शिमला, राहुल ऊना से शिमला, अमन सोफत ऊना, विपिन कुमार कोर्ट रोड शिमला से सिरमौर, दिनेश  सिरमौर से कुल्लू और मोहित शुक्ल को जोगिंद्रनगर से कार्ट रोड शिमला स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed