6 HPS समेत नौ अफसरों के तबादले, सात IAS के विभागों में बदलाव
प्रदेश सरकार ने एक बार फिर सात आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा छह एचएएस व तीन सचिवालय सेवा के अधिकारियों के भी तबादला आदेश जारी किए गए हैं।
शासन ने 1999 बैच के एचएएस अधिकारी अनुपम कश्यप को निदेशक सूचना एवं जन संपर्क लगाया है। इसके अलावा उन्हें विशेष सचिव सूचना, पर्यटन व नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
इसके अलावा कोआपरेटिव सोसाइटी के अतिरिक्त रजिस्ट्रार राम कुमार गौतम को प्रबंध निदेशक स्टेट कोआपरेटिव बैंक, ज्ञान चंद नेगी को एडीएम प्रोटोकाल शिमला, रजिंद्र सिंह राठौर को अतिरिक्त रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटीज, हेमिस नेगी को संयुक्त आयुक्त परिवहन कम आरटीओ मुख्यालय और पंकज ललित को सचिव स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी लगाया है।
इसके अलावा सचिवालय सेवाओं के सुरिंदर कुमार को उप सचिव गृह, नवनीत कपूर को उप सचिव राजस्व और परमजीत सिंह को अंडर सेक्रेट्री होम लगाया गया है।
इन आईएएस की भी बदली जिम्मेदारी
शासन ने सात आईएएस अधिकारियों के भी तबादला आदेश जारी किए हैं। निदेशक एचपी इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन मधुबाला शर्मा को सचिव लोकायुक्ता लगाया गया है।
इसके अलावा स्थानांतरणाधीन चल रहे रोहन चंद ठाकुर को अब निदेशक सूचना एवं तकनीकी की जिम्मेदारी दी गई है। पहले यह कदम संदीप वसंत निदेशक सूचना एवं तकनीकी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे।
हालांकि ठाकुर निदेशक आयुर्वेदा का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। वहीं, गोपाल शाम को प्रबंध निदेशक स्टेट कोआपरेटिव बैंक से विशेष सचिव वन एवं उद्योग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डा आरके प्रूथी को निदेशक टीसीपी का अतिरिक्त कार्यभार, सीपी वर्मा को
निदेशक एचपी इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, कल्याण चंद चमन को सीईओ बीबीएनडीए और आदित्य नेगी को उद्योग विभाग में स्टोर का अतिरिक्त कंट्रोलर लगाया है।