{"_id":"9c58c594553ed5c9bc2dfe668adf9e17","slug":"himachal-government-started-102-amblance-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज! गर्भवती महिलाओं को मिली ये सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज! गर्भवती महिलाओं को मिली ये सुविधा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 09 Sep 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल आने और अस्पताल से जच्चा बच्चा को वापस घर जाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार जननी सुरक्षा योजना के तहत जल्द ही प्रदेश में 102 एंबुलेंस सेवा शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए मंगलवार को स्वास्थ्य महकमे और जीवीके कंपनी के बीच एमओयू होगा। राज्य के 116 डिलीवरी प्वाइंट पर 102 एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत 125 वाहन खरीदे जा चुके हैं। पिछले माह ही सरकार ने जीवीके कंपनी से 102 एंबुलेंस सेवा को संचालित करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
दरअसल टेंडर में पहले नंबर पर रहने वाली कंपनी उत्तर प्रदेश में ब्लैक लिस्टेड हो गई थी, जिसके बाद जीवीके कंपनी से ही 102 संचालित कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा का भी संचालन जीवीके कंपनी की ओर से ही किया जा रहा है। एनएचएम के निदेशक हंसराज ने बताया कि मंगलवार को ट्रिपल एच में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर की उपस्थिति में 102 एंबुलेंस सेवा को संचालित करने के लिए एमओयू किया जाएगा।