फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal government Proposal for solan municipal corporation

विस चुनाव से पहले नगर निगम बन सकता है ये शहर

Fri, 11 Aug 2017 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 11 Aug 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
Himachal government Proposal for solan municipal corporation

राजधानी शिमला और धर्मशाला के बाद अब सरकार सोलन को भी नगर निगम बनाने जा रही है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार सोलन वासियों को यह तोहफा दे सकती है। सोलन नगर परिषद की जनसंख्या कम होने के कारण यह मामला पेंडिंग था। मुख्यमंत्री के सोलन दौरे के बाद इसकी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


सोलन और आसपास की 31 संस्थाओं सहित पंचायतों ने सोलन को नगर निगम बनाने के लिए डीसी सोलन को ज्ञापन सौंपा है। शनिवार तक उपायुक्त सोलन सरकार को इसका प्रस्ताव भेज रहे हैं। वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार सोलन नगर परिषद की जनसंख्या 39,256 हजार है। नगर निगम बनाने के लिए सोलन की आबादी कम से कम 50 हजार होनी चाहिए।
विज्ञापन


आबादी पूरी करने के लिए सोलन नगर निगम संघर्ष समिति ने एक अभियान चलाया। समिति के अध्यक्ष कुल राकेश पंत ने बताया कि अभियान में लोगों को नगर निगम बनाए जाने के फायदे बताए गए। लोगों को शिमला और धर्मशाला नगर निगम में हो रहे विकास कार्यों के बारे में भी बताया गया। स्मार्ट सिटी से लेकर अमृत योजना और केंद्र से मिलने वाली वित्तीय सहायता के बारे में भी अवगत कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कही थी महानगर बनाने की बात
हाल ही में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोलन का दौरा कर इस शहर को महानगर बनाने की बात कही थी। इसके बाद ही नगर निगम बनाने की गतिविधियां तेज हुई हैं। 


सोलन को नगर निगम बनाए जाने का प्रस्ताव है। पहले लोग नगर निगम को लेकर आपत्तियां जता रहे थे, लोगों की ओर से दिया गया ज्ञापन शनिवार तक प्रस्ताव सरकार को भेजा जाना है। -राकेश कंवर, डीसी सोलन 

सोलन को नगर निगम बनाया जा रहा है। इसको लेकर डीसी सोलन से प्रस्ताव मांगा गया है। शीघ्र इसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। -सुधीर शर्मा, शहरी विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed