फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal government gives a gift, three IPS officers promoted

Himachal News: हिमाचल सरकार ने दिया तोहफा, तीन आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति

Fri, 23 Jan 2026 07:34 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 23 Jan 2026 07:34 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal government gives a gift, three IPS officers promoted
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस सेवा में पदोन्नतियों के तीन अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी एस. अरुल कुमार और जी. शिवकुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान प्रॉफार्मा आधार पर, जबकि डॉ. डीके चौधरी को नियमित आधार पर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. अतुल फुलझेले को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) पद पर प्रॉफार्मा पदोन्नति दी गई। 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह और अर्जित सेन ठाकुर को चयन ग्रेड-13 प्रदान किया गया है।

विज्ञापन


2012 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी पद पर पदोन्नति
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। यह पदोन्नति राज्य सरकार की स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर की गई है। इस संबंध में गृह विभाग (सेक्शन-डी) की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


पदोन्नति लेवल-13ए के वेतनमान में की गई है, जिसमें 1,31,100 से 2,16,600 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री (एचपी-2012) को प्रोफार्मा आधार पर डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, शेष पांच अधिकारियों को नियमित आधार पर पदोन्नति दी गई है। इनमें शिमला में साइबर क्राइम के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात रोहित मालपानी, आईपीएस (एचपी-2012) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कांगड़ा जिले के सकोह स्थित द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन के कमांडेंट डॉ. खुशाल चंद शर्मा को भी डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। शिमला जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, पुलिस मुख्यालय शिमला में लीव रिजर्व के एसपी डॉ. रमेश चंद्र छाजटा तथा हमीरपुर जिले के जंगलबेरी स्थित चौथी भारतीय रिजर्व बटालियन के कमांडेंट डॉ. देवाकर शर्मा को भी नियमित आधार पर डीआईजी रैंक में पदोन्नति मिली है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने यह अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed