फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Government decisions on SMC Teachers.

कैबिनेट के फैसलेः एसएमसी शिक्षकों को झुनझुना, मानदेय तो बढ़ा पर नीति नहीं बनी

Wed, 23 Aug 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 23 Aug 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
Himachal Government decisions on SMC Teachers.

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एसएमसी पालिसी के तहत नियुक्त चार हजार से अधिक शिक्षकों के मानदेय में सरकार ने 20 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री के वायदे अनुसार अनुबंध नीति बनने के इंतजार में बैठे एसएमसी शिक्षकों के मानदेय में 700 से 1200 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी कर सरकार ने शिक्षकों को चुनावी साल में झुनझुना थमा दिया है।

विज्ञापन


एसएमसी शिक्षकों को उम्मीद थी कि मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में सरकार नीति बनाने का फैसला लेगी। ऐसा नहीं होने से शिक्षकों में सरकार के प्रति भारी रोष है। एसएमसी शिक्षक संघ 24 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव पर अडिग है।
विज्ञापन


उधर, एसएमसी पालिसी के तहत नियुक्त शिक्षकों को अनुबंध पर लाने के आड़े आ रही दिक्कतों के चलते सरकार ने इन शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। अभी एसएमसी के तहत नियुक्त पीजीटी, टीजीटी और डीपीई को प्रतिमाह 7800 रुपये मानदेय मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए किसका कितना बढ़ा वेतन

Himachal Government decisions on SMC Teachers.

शास्त्री, एलटी और ड्राइंग टीचर को 5850 रुपये जबकि जेबीटी को 4550 रुपये दिए जा रहे हैं। जमा एक और जमा दो कक्षा को पढ़ाने वाले पीजीटी को प्रति पीरियड 195 रुपये, नवीं और दसवीं कक्षा को पढ़ाने वाले पीजीटी को प्रति पीरियड 130 रुपये, डीपीई, टीजीटी को 130 रुपये, एलटी, शास्त्री, डीएम और जेबीटी को 97.50 रुपये दिए जा रहे हैं।

मंगलवार को कैबिनेट ने एसएमसी पालिसी के तहत नियुक्त जेबीटी के मानदेय में प्रतिमाह 700 रुपये, शास्त्री, एलटी और ड्राइंग शिक्षकों के मानदेय में प्रतिमाह 900 रुपये और टीजीटी-पीजीटी के मानदेय में 1200 रुपये की बढ़ोतरी की है। बीते मई महीने में ही सरकार ने एसएमसी शिक्षकों के मानदेय में 30 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

ग्रामीण विद्या उपासकों का भी बढ़ा मानदेय

Himachal Government decisions on SMC Teachers.

ग्रामीण विद्या उपासकों (ईजीएस) के मानदेय में भी सरकार ने 20 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इसके अलावा लेफ्ट आउट 1378 पीटीए शिक्षकों को अनुबंध के बराबर वेतन, छुट्टियां और अन्य सुविधाएं देने का भी कैबिनेट में फैसला लिया गया। बैठक में जलवाहकों के खाली पद भरने को भी हरी झंडी दी गई।

मानदेय में बढ़ोतरी नहीं नीति बननी चाहिए

Himachal Government decisions on SMC Teachers.

एसएमसी पीरियड बेसिस टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पितान और महासचिव मनोज रौंगटा का कहना है कि मानदेय में बढ़ोतरी करने से काम नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री को अपने वादे के अनुसार एसएमसी शिक्षकों के लिए नीति बनानी चाहिए।

बीते कई सालों से एसएमसी शिक्षक प्रदेश के दूरदराज स्थित स्कूलों में निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। इन स्कूलों में नियमित शिक्षक पढ़ाने को तैयार नहीं है। विषम परिस्थितियों में भी एसएमसी शिक्षक सरकार के लिए कार्य कर रहे हैं। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि 24 अगस्त को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। शिक्षक संघ अपने घेराव के फैसले पर अडिग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed