फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government decision on Online teaching in schools and colleges sixth semester exams in himachal pradesh

स्कूलों में इस दिन से होगी ऑनलाइन पढ़ाई, छठे सेमेस्टर के विद्यार्थी नहीं किए जाएंगे प्रमोट

Tue, 30 Jun 2020 08:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 30 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Himachal government decision on Online teaching in schools and colleges sixth semester exams in himachal pradesh
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल के डिग्री कॉलेजों के छठे सेमेस्टर में पढ़ने वाले करीब 40 हजार विद्यार्थियों को बिना परीक्षा परिणाम घोषित किए प्रमोट नहीं किया जाएगा। हिमाचल सरकार ने अन्य राज्यों के फार्मूले को नहीं अपनाने का फैसला लिया है। 12वीं कक्षा की सफलतापूर्वक परीक्षाएं आयोजित कर परिणाम घोषित करने के बाद अब सरकार ने छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी लेने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


परीक्षाएं लेने के लिए कॉलेजों के साथ स्कूलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। संभावित है कि 15 जुलाई तक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी जाएगी। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि देश में हिमाचल एकमात्र ऐसा राज्य है जो बिना परीक्षाएं लिए विद्यार्थियों को प्रमोट नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि छठे सेमेस्टर में पूरे प्रदेश में करीब 40 हजार विद्यार्थी हैं। पर्याप्त दूरी बनाते हुए इन विद्यार्थियों की परीक्षाएं करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि पंजाब, दिल्ली सहित अन्य राज्यों की तरह हिमाचल विद्यार्थियों को बिना परीक्षाएं लिए प्रमोट नहीं करेगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जल्द ही परीक्षाएं लेने के लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसको लेकर राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति सहित अन्य अधिकारियों के साथ आने वाले दिनों में बैठक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने 12 जुलाई तक स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टियां कर दी हैं। स्कूलों में अब 13 जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग ने स्कूल-कॉलेजों को दी जाने वाली एक शैक्षणिक सत्र की छुट्टियों का कोटा समाप्त कर दिया है। 13 से 31 जुलाई तक स्कूलों को कोरोना के मामले बढ़ने के चलते बंद रखा जाएगा। बुधवार को शिक्षा विभाग छुट्टियों को लेकर अधिसूचना जारी करेगा। इस अधिसूचना के तहत ही शिक्षकों को स्कूल-कॉलेजों में बुलाने के निर्देश तय किए जाएंगे। संभावित है कि 13 जुलाई के बाद शिक्षकों को बुला लिया जाए। केंद्र सरकार से जारी गाइडलाइन में देश भर में शिक्षण संस्थानों को 31 जुलाई तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि एक शैक्षणिक सत्र के दौरान 52 छुट्टियां दी जाती हैं। विभागीय अधिकारियों से चर्चा करने के बाद इन छुट्टियों को समाप्त करते हुए 12 जुलाई तक स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां की जा रही हैं। इसके बाद केंद्र सरकार के आदेशानुसार शिक्षण संस्थान 31 जुलाई तक बंद रखे जाएंगे। 13 जुलाई से दोबारा से ऑनलाइन माध्यमों में पढ़ाई शुरू करवाई जाएगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई का कंटेंट तैयार करने के लिए सौ से अधिक शिक्षकों की टीम काम कर रही है। 13 जुलाई को पढ़ाई करवाने के विभिन्न तरीकों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि देश में हिमाचल एकमात्र ऐसा राज्य है, जो बिना परीक्षाएं लिए विद्यार्थियों को प्रमोट नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed