फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Government Big relief to HRTC employees

विधानसभा चुनावों से पहले HRTC के 8000 कर्मचारियों को बड़ी राहत

Thu, 31 Aug 2017 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 31 Aug 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
Himachal Government Big relief to HRTC employees

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही निगम प्रबंधन ने एचआरटीसी के 8000 कर्मचारियों को राहत प्रदान की है। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति की तकरीबन सभी मांगें मान ली गई हैं।

विज्ञापन


परिवहन निगम को रोडवेज बनाए जाने का मामला प्रदेश सरकार को भेजे जाने और कर्मचारियों को डीए और आईआर का मामला आगामी बीओडी बैठक में ले जाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


करीब एक साल बाद निगम प्रबंधन और संयुक्त समन्वय समिति के बीच यह बैठक हुई है। तारादेवी में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक विवेक चंदेल ने की। मांगों के लेकर कर्मचारियों ने एचआरटीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Himachal Government Big relief to HRTC employees

इसके बाद निगम प्रबंधन ने करीब 20 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। कर्मचारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन न करें, इसके चलते ऐस्मा लगाया गया था। इसी कारण निगम प्रबंधन संयुक्त समन्वय समिति के साथ जेसीसी नहीं कर रहा था।

बैठक में निगम प्रबंधन की ओर से उपस्थित अधिकारियों में कार्यकारी निदेशक,  मुख्य लेखाधिकारी, मंडलीय प्रबंधक (प्रशासन) उप मंडलीय प्रबंधक (श्रम एवं कानून) सहायक प्रबंधक स्टोर, अनुभाग अधिकारी शामिल हुए जबकि, संयुक्त समन्वय समिति की ओर से

अध्यक्ष देव राज ठाकुर, सचिव राजेंद्र ठाकुर और चालक एवं परिचालक संगठन, तकनीकी संगठन, सर्व कर्मचारी संगठन, परिचालक संगठन, इंटक, एटक संगठनों के चार-चार प्रतिनिधि शामिल हुए।

इन मांगों पर बनी सहमति

Himachal Government Big relief to HRTC employees

- 14 जून, 2016 के प्रदर्शन के कारण कर्मियों के खिलाफ  विभागीय कार्रवाई को रद्द करना
- एचआरटीसी को रोडवेज बनाना जाना
- पेंशनरों तथा कर्मचारियों के सभी वित्तीय लाभ देने  
- डीए तथा अंतरिम राहत प्रदान करना 
- पेंशन के लिए प्रदेश सरकार के बजट में प्रावधान करना
- भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संगठनों की सहमति से संशोधन करना
- कर्मशालाओं की मरम्मत तथा रखरखाव मापदंड के अनुसार करना 
- आधुनिक टूल और मशीनरी उपलब्ध करवाना 
- सभी वर्गों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करना 
- सभी प्रकार की भर्ती प्रदेश सरकार के भर्ती नियमों के अनुसार पे बेंड ग्रेड पे पर ही करना 
- 1 अक्तूबर 2012 के बाद नियुक्त चालकों का पूर्व की तरह 9880 रुपये आरंभिक वेतन बहाल करना 
- प्रत्येक कर्मचारी को साप्ताहिक अवकाश चरणबद्ध तरीके से कटवाना 
- वर्दी राशि को 3000 रुपये वार्षिक और धुलाई भत्ता 250 रुपये मासिक करना 
- निजी रूट परमिटों की समीक्षा की करना 
- निगम की समयसारिणी को प्रभावित करने वाले समानांतर निजी रूट परमिट रद्द करना 
- सभी प्रकार के वाहनों का अवैध और अनाधिकृत संचालन रोका जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed