फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Government approves purchase of smart uniform of 8.31 lakh students

8.31 लाख विद्यार्थियों की स्मार्ट वर्दी खरीद को सरकार की मंजूरी

Wed, 27 May 2020 08:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 May 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Himachal Government approves purchase of smart uniform of 8.31 lakh students
फाइल फोटो

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 8.31 लाख विद्यार्थियों की स्मार्ट वर्दी खरीद को सरकार ने मंजूरी दे दी है। बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में पहली से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को नई वर्दी देने का फैसला लिया गया। सरकार ने सिविल सप्लाई कारपोरेशन से वर्दी की खरीद करने की शिक्षा विभाग को हरी झंडी दी।

विज्ञापन


कैबिनेट ने साल 2019-2020 की खरीद करने को मंजूरी दी है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 8.31 लाख विद्यार्थियों को अटल स्कूल वर्दी योजना के तहत स्मार्ट वर्दी दी जानी है। साल 2018-19 के लिए 57.90 करोड़ से स्मार्ट वर्दी की खरीद की गई थी। अब 2019-2020 के लिए पहली से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी के दो-दो सेट दिए जाएंगे। पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को वर्दी की सिलाई का पैसा अलग से दिया जाएगा, जबकि 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को सिलाई का पैसा नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्दी की सिलाई के लिए विद्यार्थियों को प्रति सेट 100 रुपये दिए जाएंगे। पहली से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाली छात्राओं को तीन रंगों की चेकदार स्मार्ट वर्दी दी जाएगी। सरकार ने लड़कियों के लिए लाल, काले और सफेद रंग की चैकदार वर्दी को मंजूर किया है। छठी से बारहवीं तक की छात्राओं को दुपट्टा भी दिया जाएगा। लड़कों की वर्दी ग्रीन रंग की पैंट और ग्रीन रंग की चैक शर्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed