फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Government appointed Mohammed Rajbali as a chairman of Wakf Board

सीएम जयराम ठाकुर के करीबी मोहम्मद राजबली बने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष

Sat, 10 Feb 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 10 Feb 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Himachal Government appointed Mohammed Rajbali as a chairman of Wakf Board
फाइल फोटो
हिमाचल सरकार ने मोहम्मद राजबली को वक्फ बोर्ड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजबली सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी के गांव बिहंदर से हैं। वह मौजूदा समय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्हें सीएम का करीबी माना जाता है। 
विज्ञापन


अध्यक्ष के अलावा बोर्ड के आठ सदस्य भी बनाए गए हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद राजबली ने वक्फ बोर्ड के सदस्यों के साथ लक्कड़ बाजार स्थित बोर्ड कार्यालय में कार्यभार भी संभाल लिया है। 
विज्ञापन


राजबली ने कहा कि बोर्ड में ईमानदारी से काम होगा। पूर्व में हुए अनुचित फैसलों की समीक्षा होगी और जरूरत पड़ी तो इन्हें बदला भी जाएगा। उन्होंने कहा कि वक्फ  बोर्ड की जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने का मामला प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबीना, जलालदीन, ताज मोहम्मद, बेनजीर शमशेरपुर, आफताब मोहम्मद, गुलाम मोहम्मद, मोहम्मद सलाहूद्दीन के अलावा डीसी कुल्लू यूनुस खान को बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed