{"_id":"58907a7e4f1c1b3c3de81b92","slug":"himachal-girl-team-won-national-fist-ball-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल फिस्टबॉल चैंपियनशिप में चमकी हिमाचली खिलाड़ी, जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल फिस्टबॉल चैंपियनशिप में चमकी हिमाचली खिलाड़ी, जीता खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 01 Feb 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत में 27 से 31 जनवरी तक आयोजित की गई नेशनल फिस्ट बॉल प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में प्रदेश की टीम चैंपियन रही। टीम ने फाइनल तक अच्छे खेल का प्रदर्शन कर महिला वर्ग के गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
लड़कों के वर्ग की टीम ने भी सेमीफाइनल तक जीत का क्रम जारी रखा। टीम कोच अमर ठाकुर ने बताया कि हिमाचल की लड़कियों की टीम ने फाइनल मुकाबले में तेलंगाना की टीम को 11-6, 11-5 और 11-6 से मात देकर मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
इसमें प्रदेश की खिलाड़ी भावना को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया है, जबकि ज्योति शर्मा, रीमा वर्मा, प्रतिभा वर्मा, भावना, अंजली, संगीता ठाकुर व अन्य टीम खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर प्रदेश को जीत दिलवाई।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों के लौटने पर मशोबरा में स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और समस्त टीम सदस्यों के शुभकामनाएं दीं। उधर, हिमाचल फिस्ट बॉल फेडरेशन के चेयरमैन देवेंद्र जस्टा और कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह जस्टा और टीम प्रबंधक अजय चौहान ने सभी महिला टीम के सदस्यों को बधाई दी।