फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Get e KYC done by this date, otherwise social security pension will be stopped.

हिमाचल: इस दिन तक करवा लें ई-केवाईसी, वरना बंद हो जाएगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

Mon, 16 Feb 2026 09:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Feb 2026 09:41 PM IST
सार

 पेंशनरों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे 28 फरवरी 2026 से पहले इसे अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। 

विज्ञापन
Himachal: Get e KYC done by this date, otherwise social security pension will be stopped.
वृद्धावस्था पेंशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे जिन पेंशनरों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे 28 फरवरी 2026 से पहले इसे अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। तय तिथि के बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभार्थियों की पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी। विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारक अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर आवश्यक दस्तावेजों सहित ई-केवाईसी सत्यापन करवाएं। इसे अंतिम अवसर बताते हुए कहा गया है कि निर्धारित तिथि के बाद जिन पेंशनरों का सत्यापन नहीं होगा, उन्हें अनुपलब्ध या अपात्र मान लिया जाएगा।

विज्ञापन

यदि किसी असहाय पेंशनभोगी का आधार कार्ड किसी कारणवश नहीं बना है या उसमें सुधार/अपडेट की आवश्यकता है, तो वह संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर आधार अपडेट की प्रक्रिया पूरी कर सकता है। ऐसे मामलों में प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। ई-केवाईसी से संबंधित जानकारी, आवश्यक दस्तावेजों की सूची या किसी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक या संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से तुरंत संपर्क कर सकते हैं। 28 फरवरी 2026 के बाद किसी प्रकार की ढिलाई या अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed