फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal gaurav, prerna strot and state level civil service awards announced, see full list here

Himachal: चार को हिमाचल गौरव, पद्मश्री नेकराम समेत तीन लोगों को प्रेरणास्रोत पुरस्कार, यहां देखें सूची

Mon, 10 Apr 2023 10:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Apr 2023 10:20 PM IST
सार

हिमाचल गौरव पुरस्कार बिलासपुर के लकेश चंदेल, सिरमौर के राजगढ़ से एसआई रानी, कांगड़ा से लोकगायक करनैल राणा और सोलन के अर्की निवासी नेमचंद ठाकुर को दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Himachal gaurav, prerna strot and state level civil service awards announced, see full list here
पद्मश्री नेकराम शर्मा, एसआई रानी, कैप्टन एजे सिंह, प्रेम सिंह चौहान व नेमचंद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सिविल सेवा, प्रेरणा स्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार देंगे। यह स्पीति के काजा में होने जा रहे राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में दिए जाएंगे। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी की दी। हिमाचल गौरव पुरस्कार बिलासपुर के लकेश चंदेल, सिरमौर के राजगढ़ से एसआई रानी, कांगड़ा से लोकगायक करनैल राणा और सोलन के अर्की निवासी नेमचंद ठाकुर को दिए जाएंगे। सिविल सेवा अवार्ड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के लिए दिए जाएंगे। यह मिशन निदेशक को दिए जाएंगे। प्रेरणा स्रोत सम्मान पद्मश्री नेकराम शर्मा, बागवान प्रेम सिंह चौहान और पाइनग्रोव स्कूल कसौली के प्रधानाचार्य कैप्टन एजे सिंह को दिए जाएंगे।

विज्ञापन


पद्मश्री नेकराम शर्मा ने नड्डा से की मुलाकात
वहीं, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से पद्मश्री विजेता नेकराम शर्मा की उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उनको पद्मश्री मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी। नेकराम शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश से मिलने का बहुत आनंद आया और यह बैठक तकरीबन एक घंटे चली। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जगत प्रकाश नड्डा ने उनसे बात की, उससे बिल्कुल प्रतीत नहीं होता कि वह एक इतने बड़े विश्व राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। नड्डा का स्वभाव एकदम विनम्र, सरल और स्नेहपूर्ण है। इस मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी मलिका नड्डा भी उनके साथ रहीं और उन्होंने प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत चर्चा की और हमारा मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हम प्राकृतिक खेती को बुलंदियों पर पहुंच जाएंगे और जिस प्रकार से सभी बड़े नेताओं का साथ इस उत्तम कार्य के लिए मिला है वह हम सबके लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed