{"_id":"664b6bb995247e75b80b50dc","slug":"himachal-forest-fire-116-incidents-in-24-hours-government-efforts-are-proving-inadequate-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Forest Fire: नहीं थम रही जंगलों की आग, 24 घंटे में 116 घटनाएं, सरकारी प्रयास नाकाफी हो रहे साबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Forest Fire: नहीं थम रही जंगलों की आग, 24 घंटे में 116 घटनाएं, सरकारी प्रयास नाकाफी हो रहे साबित
Mon, 20 May 2024 08:57 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 20 May 2024 08:57 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जंगल धधक रहे हैं। 24 घंटों में प्रदेश भर के जंगलों में आग लगने की 116 घटनाएं दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन
जंगल की आग।
- फोटो : पीटीआई, शिमला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग थमने का नाम नहीं ले रही है। 24 घंटों में प्रदेश भर के जंगलों में आग लगने की 116 घटनाएं दर्ज हुई हैं। इसमें 1582.6 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा जल गई है। प्रदेश में 1 अप्रैल से अब तक जंगलों में आग लगने की कुल 533 घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। इन घटनाओं में 4874.9 हेक्टेयर जंगल जल कर राख हुए हैं।
विज्ञापन
जगह-जगह पहाड़ आग की लपटों में घिरे हुए नजर आ रहे हैं। वन विभाग की आरे से आग को बुझाने के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। एक जगह पर आग पर काबू पाया जाता है। दूसरी जगह आग लगने की सूचना मिल जाती है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार शाम से सोमवार शाम तक सबसे अधिक धर्मशाला सर्किल में 29 जगहों पर जंगलों में आग लगने की घटनाएं दर्ज हुई हैं। बिलासपुर सर्किल में 17, चंबा में तीन, हमीरपुर में 22, मंडी में 16, नाहन में 10, रामपुर में एक, शिमला में एक, सोलन में 12, डब्ल्यूएल नॉर्थ में एक और डब्ल्यू साउथ में चार घटनाएं हुईं।
विज्ञापन
सोलन सर्किल में सबसे अधिक 374.5 हेक्टेयर भूमि में वन संपदा राख
सबसे अधिक सोलन सर्किल में 374.5 हेक्टेयर भूमि में वन संपदा राख हुई है। बिलासपुर सर्किल में 302 हेक्टेयर, चंबा में 3.5 हेक्टेयर, धर्मशाला में 120.55 हेक्टेयर, हमीरपुर में 211 हेक्टेयर, मंडी में 331.25 हेक्टेयर, नाहन में 212.3 हेक्टेयर, रामपुर में दो हेक्टेयर, शिमला में 3.5 हेक्टेयर, डब्ल्यूएल नॉर्थ में .083 हेक्टेयर और डब्ल्यूएल साउथ में 22 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हुई है।
विज्ञापन