फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal forest department planted 15 lakhs plants in three days

वन विभाग ने तीन दिन में ही रोप दिए 15 लाख पौधे, ये जिला अव्वल

Sun, 15 Jul 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 15 Jul 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
himachal forest department planted 15 lakhs plants in three days

प्रदेश भर में तीन दिन के अंदर पंद्रह लाख पौधे लगाने का वन विभाग का अभियान पूरा हो गया। विभाग ने करीब अस्सी हजार लोगों की मदद से पौधरोपण के अभियान को पूरा किया।

विज्ञापन


वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि मंडी वन वृत्त ने सबसे ज्यादा 2.75 लाख पौधे रोपित किए। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए वन मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कुल 13 वन वृत्तों के 41 वन मंडलों में 600 स्थानों पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन


पौधरोपण में सबसे अधिक देवदार के छह लाख से भी अधिक पौधे रोपित किए। अभियान की ऑनलाइन निगरानी की गई। एपीसीसीएफ एआरएम रेड्डी के नेतृत्व में पीसीसीएफ मुख्यालय में एक टीम लगातार पौधरोपण की आनलाइन निगरानी करते हुए अधिकारियों को अपडेट करती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए किस जिला में कितने पौधों का रोपण

himachal forest department planted 15 lakhs plants in three days

मंत्री ने बताया कि चंबा में 207961, धर्मशाला में 117271, हमीरपुर में 120931, बिलासपुर में 18910, मंडी में 275570, कुल्लू में 168180, रामपुर में 234723, शिमला में 127338, सोलन में 57087, नाहन में 153051, वन्य प्राणी (उत्तर) में 3400, वन्य प्राणी (दक्षिण) में 6600 तथा जीएचएनपी में 14905 पौधों का रोपण कार्य किया गया है।

सोमवार से वन विभाग इन रोपित पौधों को बचाने के लिए प्रयास करेगा। पीसीसीएफ डा जीएस गोराया ने बताया कि आम लोगों की सहभागिता की वजह से ही अभियान सफल हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed