{"_id":"5fa3fd42b3e24b51d429350a","slug":"himachal-food-supply-minister-statement-over-pulses-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दालों का घटाव-जोड़ बताया, अन्य पर खाद्य आपूर्ति मंत्री मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दालों का घटाव-जोड़ बताया, अन्य पर खाद्य आपूर्ति मंत्री मौन
Thu, 05 Nov 2020 06:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं/भराड़ी(बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं/भराड़ी(बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
सीएम जयराम का बिलासपुर दौरा
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के घुमारवीं दौरे के दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने डिपुओं में मिलने वाली मूंग दाल के दाम पांच रुपये कम करने की बात तो कही, लेकिन सरसों तेल और अन्य दालों के बढ़े दामों पर चुप्पी साधे रखी। मुख्यमंत्री बस इतना बोले कि मंत्री गर्ग डिपुओं में मिलने वाले राशन के दामों पर पहले ही विस्तार से बोल चुके हैं। सीएम के मंच से राजेंद्र गर्ग ने कहा कि आज कांग्रेस के कुछ लोग आम लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि अगर सरकार ने मलका दाल के 3 रुपये बढ़ा दिए हैं तो 5 रुपये मूंग की दाल के कम भी तो किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में आम जनता को 2 रुपये प्रति किलो का फायदा मिल रहा है। कहा कि दालों के भाव खुले बाजार की तर्ज पर ऊपर-नीचे होते रहते हैं। बावजूद इसके बीपीएल परिवारों के दाम नहीं बढ़े हैं। लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार लोगों को उचित दामों पर राशन मुहैया करवा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों के पास वो चश्मा तो है जिससे उन्हें बढ़े हुए दाम दिखाई देने लगते हैं, लेकिन जो दाम कम हुए हैं वो चश्मा कांग्रेस के लोगों के पास नहीं है। तभी ये लोग आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। गर्ग ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कांग्रेस के समय और अब में बहुत अंतर आया है। कांग्रेस के समय उपभोक्ता को गुणवत्ता की अनदेखी कर राशन वितरित कर दिया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। इससे कांग्रेस नेताओं का हाजमा खराब हो रहा है। वह सिर्फ जनता को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि जनता कांग्रेस की बातों में न आएं।
विज्ञापन