{"_id":"5bc03b9bbdec224ff2333154","slug":"himachal-food-supply-corporation-sent-sample-of-steel-bottles-of-seven-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति निगम ने सात कंपनियों की स्टील बोतलों के सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आपूर्ति निगम ने सात कंपनियों की स्टील बोतलों के सैंपल जांच को भेजे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नवीं कक्षा के 90 हजार विद्यार्थियों के लिए स्टील की पानी बोतलें खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खाद्य आपूर्ति निगम में इसको लेकर खरीद कमेटी की पहली बैठक हुई। इस दौरान बोतलें उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन करने वाली सात कंपनियों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति निगम ने बोतलों की खरीद करनी है, जबकि पर्यावरण विभाग ने इसके लिए बजट देना है। नवीं कक्षा के 90 हजार विद्यार्थियों को स्टेनलेस स्टील की 750 मिलीलीटर क्षमता की पानी बोतलें दी जानी हैं। विद्यार्थियों को मुफ्त में पानी की बोतलें उपलब्ध करवाने का जयराम सरकार ने फैसला लिया है।
विज्ञापन
पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पीने के पानी के लिए स्टेनलेस स्टील की बोतलें देने की घोषणा की थी। प्लास्टिक की बोतलों पर प्रतिबंध लगाते हुए सरकार ने यह फैसला लिया। इसी कड़ी में खाद्य आपूर्ति निगम ने बोतलों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन