{"_id":"64eb05f3cb179e6def04b783","slug":"himachal-flash-floods-2023-dalip-will-work-in-albania-to-make-new-house-for-family-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Floods: घर-जमीन बर्बाद, यूरोप में पसीना बहा परिवार को आबाद करेगा दिलीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Floods: घर-जमीन बर्बाद, यूरोप में पसीना बहा परिवार को आबाद करेगा दिलीप
Sun, 27 Aug 2023 01:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:46 PM IST
सार
15 सदस्यों वाला दिलीप का परिवार एनएचपीसी की कॉलोनी में रह रहा है। उसके पास नया मकान बनाने के लिए पैसा भी नहीं है।
विज्ञापन
मां के साथ दिलीप।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां के लिए नया घर बनाने के लिए सैंज का दिलीप हजारों मील दूर अल्बानिया जाएगा। यूरोप में स्थित इस देश में वह खून-पसीना बहाकर घर बनाने के लिए पाई-पाई जोड़ेगा। बीते माह 10 जुलाई को पिन पार्वती नदी में आई बाढ़ से सैंज बाजार में 30 वर्ष के दिलीप का पुश्तैनी घर और जमीन जमींदोज हो गए। अब उसके पास न सिर छिपाने के लिए घर और न ही घर बनाने के लिए जमीन बची है।
विज्ञापन
15 सदस्यों वाला दिलीप का परिवार एनएचपीसी की कॉलोनी में रह रहा है। उसके पास नया मकान बनाने के लिए पैसा भी नहीं है। बुजुर्ग मां शुब्दू देवी को उम्र के इस पढ़ाव में तरसता देख बेटे दिलीप ने विदेश जाकर पैसा कमाकर नया घर बनाने का निश्चिय किया है। दिलीप का अल्बानिया के लिए वर्किंग वीजा लग गया है।
विज्ञापन
दिलीप ने कहा कि मां के दिल में पुश्तों की संपत्ति नष्ट होने का गम घर कर गया है। वह न आराम से सोती हैं और न बैठ। हाल ही में जमा पूंजी से दो मंजिल का नया मकान बनाया था। नीचे की मंजिल में दुकानें भी थीं। बाढ़ सब कुछ बहा कर ले गई। अब वह मां को इस हालत में नहीं देख सकता। सरकारी मदद और कड़ी मेहनत कर भी घर जल्दी नहीं बन सकता और बिना जमीन बैंक भी ऋण नहीं देता है।
विज्ञापन
सरकार कर रही हरसंभव मदद
सरकार बाढ़ प्रभावितों की हरसंभव मदद कर रही है। दलीप के परिवार को भी राहत राशि जारी कर दी है। जमीन आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। - अशुतोष गर्ग, डीसी कुल्लू