फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal first state started electric bus service from manali to rohtang

देश में इलेक्ट्रिक बस चलाने वाला पहला राज्य बना हिमाचल

Fri, 22 Sep 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 22 Sep 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
himachal first state started electric bus service from manali to rohtang

हिमाचल प्रदेश देश में इलेक्ट्रिक बस चलाने वाला पहला राज्य बन गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम का बेड़ा सबसे लेटेस्ट बन गया है। यह दावा परिवहन मंत्री जीएस बाली ने वीरवार को कुल्लू से रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा को हरी झंडी दिखाने के बाद किया। कहा कि कुल्लू व मनाली में आठ सीटर इलेक्ट्रिक कार भी चलाई जाएगी।

विज्ञापन


कुल्लू के बस अड्डा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि इलेक्ट्रिक बस को लेकर पॉलिसी लाई जाएगी। जिसमें रूट समेत अन्य चीजें तय की जाएगी। इलेक्ट्रिक बस को हिम तरंग नाम दिया गया है।
विज्ञापन


समर सीजन में यह बसें रोहतांग के लिए जाएंगी। जबकि ऑफ सीजन में यह बसें भुंतर एयरपोर्ट से कुल्लू-मनाली के लिए चलेगी। इस बस सेवा को बढ़ाते हुए मंडी व मणिकर्ण भी किया जाएगा। एक बार चार्जिंग के बाद यह बस 150 से 200 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न रूटों पर सामान्य किराये पर चलेंगी 16 लग्जरी बसें

himachal first state started electric bus service from manali to rohtang

कहा कि 16 नई लग्जरी बसें सामान्य किराये पर विभिन्न रूटों पर चलाई जाएगी। इनमें वोल्वो बस जैसी सुविधा होगी। उन्होंने पत्रकारवार्ता के दौरान कुल्लू को दस नई इलेक्ट्रिक बसें देने की घोषणा की।

कहा कि आगामी सप्ताह में वह बाबा बड़ोह, निरमंड, ठियोग, स्वारघाट, वर्कशॉप नगरोटा बगवां बस स्टैंड का उद्घाटन करने जा रहे हैं।

नए बनने जा रहे सभी बस स्टैंड एसी, सोलर लाइट्स, स्वच्छ पानी समेत सीसीटीवी से लेस होंगे। इनमें महिला व पुरूष के अलग-अलग वेटिंग रूम होगा। बाकायदा फीडिंग रूम भी होंगे।

वेटिंग रूम में भी एसी की सुविधा प्रदान की जाएगी। कहा कि पीपीपी मोड में कुल्लू, धर्मशाला, ऊना, हमीरपुर के बस स्टैंड बनेंगे। इनका निर्माण कार्य एक साल में पूरा होगा।

इस दौरान विधायक महेश्वर सिंह, प्रदेश सचिव अरूण शर्मा, प्रदेश महासचिव सुंदर सिंह, जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, डीसी युनूस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री समेत अन्य मौजूद रहे।

आधी-अधूरी तैयारी के साथ रवाना की इलेक्ट्रिक बस

himachal first state started electric bus service from manali to rohtang

देश में हिमाचल इलेक्ट्रिक बस चलाने वाला पहला राज्य बनने के चक्कर में वीरवार को परिवहन मंत्री जीएस बाली ने आधे-अधूरी तैयारी के साथ ही इलेक्ट्रिक बस को रवाना किया। इलेक्ट्रिक बस के लिए किराया, समयसारिणी समेत अन्य चीजें अभी तक तय नहीं हो पाई हैं।

जबकि बस से संबंधित कुछ आवश्यक दस्तावेज भी अभी पूरे नहीं है। इस संबंध में आरएम कुल्लू योगराज ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस के लिए किराया व समयसारिणी तय की जा रही है। एक-दो दिनों में इलेक्ट्रिक बस के कुछ आवश्यक दस्तावेज बंगलुरू से यहां पहुंच जाएंगे।

इलेक्ट्रिक कार का होगा फिक्स किराया
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि कुल्लू और मनाली में आठ सीटर इलेक्ट्रिक कार चलाई जाएगी। इनमें किराया फिक्स रखा जाएगा। कार कुल्लू-मनाली की गलियों में गुजर सकेगी। इनका किराया 10, 15, 20 रुपये रखा जाएगा।

कहा कि नई लग्जरी बसों में मान्यता प्राप्त पत्रकार को निशुल्क सफर की सुविधा होगी। वहीं, ऑनलाइन बुकिंग में भी प्रेस के लिए विकल्प रखा जाएगा।

बाली बोले- आज का दिन ऐतिहासिक

himachal first state started electric bus service from manali to rohtang

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में परिवहन की दिशा में आज का दिन ऐतिहासिक है। इलेक्ट्रिक बस सार्वजनिक परिवहन में चलाने वाला हिमाचल प्रदेश अग्रणी राज्य बना है। दुनिया नए आविष्कारों और भविष्य की तरफ देख रही है।

कई देशों ने अपने यंहा वाहनों को पूर्ण इलेक्ट्रिक करने के लिए टाइम लाइन तय कर दी है। भारत सरकार ने भी 2030 तक तीन लाख बसों का टारगेट सेट किया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि नयेपन की इस दौड़ में हिमाचल प्रदेश पुरे देश को लीड करने जा रहा है।

कुल्लू मनाली रोहतांग बस को हरी झंडी दिखाने के साथ ही 50 और इलेक्ट्रिक बसें भी प्रदेश की सड़कों पर दौड़ना शुरू करेंगीं। पिछले कार्यकाल में वॉल्वो बसों की शुरुआत की थी।

सार्वजनकि परिवहन सेवा में नॉर्थ इंडिया में लक्जरी बस सुविधा देने वाला हिमाचल प्रदेश तब पहला राज्य बना था। उसके बाद पंजाब हरियाणा राजस्थान आदि राज्यों ने भी हमारे मॉडल को अपनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed