इस कॉलेज में दाखिला यानि नौकरी की नो टेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में कम्युनिटी कॉलेज खुलेगा। इसमे तीन कोर्स शुरू होंगे। ये ऑटोमोबाइल से संबंधित होंगे। योजना देश के सौ विभिन्न तकनीकी संस्थानों में क्रियान्वित की गई है।
इनमें राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर प्रदेश का पहला और एकमात्र संस्थान है। कम्युनिटी कॉलेज में आरंभ किए जाने वाले सभी कोर्स अखिल भारतीय तकनीकी परिषद की ओर से मान्यता प्राप्त हैं।
ये कोर्स ऑटोमोबाइल क्षेत्र में युवाओं के कौशल विकास पर केंद्रित होंगे तथा वे स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सफल उद्यमी बन पाएंगे। प्रशिक्षण अवधि के दौरान युवाओं को प्रदेश सरकार की ओर से दिया जाने वाला कौशल विकास भत्ता भी मिलेगा।
इतनी होंगी सीटें
कोर्सों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए संस्थान की ओर से कंपीटेंट ऑटोमोबाइल कंपनी लिमिटेड गुटकर के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया गया है। सामुदायिक संस्थान में एक वर्ष की अवधि के तीन कोर्स ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में 30 सीटें, इंजन टेस्टिंग में 30 सीटें तथा व्हीकल टेस्टिंग में 30 सीटें उपलब्ध हैं।
इन कोर्सों की कक्षाएं पहली सितंबर से आरंभ होंगी। तकनीकी शिक्षा निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि प्रवेश के लिए प्रार्थना पत्र कार्यालय में उपलब्ध हैं।