फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Fire Incident Houses burnt due to fire in Tandi village of Banjar valley in Kullu district

कुल्लू अग्निकांड: राख के ढेर बने आशियाने... 136 से अधिक लोगों को सर्द रातों में ठंड से बचने की सता रही चिंता

Fri, 03 Jan 2025 01:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 Jan 2025 01:22 AM IST
सार

कुल्लू अग्निकांड से प्रभावित 136 से अधिक लोगों को अब सर्द रातों में ठंड से बचने की चिंता सताने लगी है। भीषण अग्निकांड में आधा गांव चपेट में आने से माहौल गमगीन है।

विज्ञापन
Himachal Fire Incident Houses burnt due to fire in Tandi village of Banjar valley in Kullu district
कुल्लू अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुल्लू जिले की बंजार घाटी का तांदी गांव दूसरे दिन भी शाम तक सुलगता रहा। बुधवार को दिन के करीब 3:00 बजे लगी आग का धुआं वीरवार को भी उठता रहा। गांव के बेबस बुजुर्ग लोग व महिलाएं नम आंखों से जले हुए आशियाने निहारते रहे।

विज्ञापन

अग्निकांड से प्रभावित 136 से अधिक लोगों को अब सर्द रातों में ठंड से बचने की चिंता सताने लगी है। भीषण अग्निकांड में आधा गांव चपेट में आने से माहौल गमगीन है। वहीं वीरवार सुबह स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौके पर पहुंचे और अग्निकांड से प्रभावित लोगों से मिलकर उनको हरसंभव सहायता करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तरह से काष्ठकुणी शैली में बने मकानों के जलने के बाद सबकुछ राख के ढेर में तब्दील नजर आया। अग्निशमन विभाग बंजार और लारजी की टीम दूसरे दिन सुबह 8:00 बजे लेकर शाम 4:00 बजे तक पानी की बौछार डालती रही। इससे पहले भी अग्निशमन विभाग कुल्लू, बंजार व लारजी से तीन दमकल वाहन बुधवार शाम से लेकर वीरवार सुबह तड़के 4:00 बजे तक आग को बुझाने में लगे रहे।

विज्ञापन

इसके बाद सुबह 8:00 बजे फिर अग्निशमन विभाग के दो वाहन और पहुंचे और सुलगती आग को बुझाया। प्रभावित हेत राम ठाकुर, दलीप सिंह, दुनी चंद तथा यज्ञ चंद ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि यह सब कुछ कैसे हो गया। कहा कि अग्निंकाड ने तांदी गांव के लोगों को ऐसे जख्म दिए जो ताउम्र नहीं भरेंगे।

अग्निशमन विभाग बंजार के प्रभारी लेखराज ने कहा कि उन्हें आग को पूरी तरह से बुझाने में 20 घंटे का समय लगा है। पहले दिन उनकी टीम रात चार बजे तक डटी रही और वीरवार को फिर मौके पर पहुंचे और सुलगती रही और शाम 5:00 बजे आग को पूरी तरह से काबू पाया गया। वहीं आग से हुए नुकसान का आंकलन करीब दस करोड़ रुपये किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed