{"_id":"5bd94f70bdec2269871ee779","slug":"himachal-excise-department-special-campaign-for-tax-theft-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान के पहले दो दिन में पकड़ी दो करोड़ की कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान के पहले दो दिन में पकड़ी दो करोड़ की कर चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से पहले कर चोरी रोकने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें ई वे बिल के जरिये प्रदेश में आने वाले सामान की रात के समय चेकिंग कर टैक्स चोरी रोकने की कोशिश की जा रही है। सोमवार से शुरू हुए अभियान के पहले दो दिन में ही विभाग ने करीब दो करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि विभाग के इस अभियान की निगरानी खुद प्रधान सचिव आबकारी एवं कराधान जेसी शर्मा कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इस पर आबकारी आयुक्त से लेकर ईटीओ स्तर तक के 110 अधिकारी जुड़े हैं। सभी अधिकारियों को निर्देश हैं कि जहां भी माल पकड़ा जाएगा, उसकी जानकारी तत्काल उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में डालनी होगी।
विज्ञापन
साथ ही आला अधिकारियों रेड और निरीक्षण करने वाली टीमों की निगरानी के लिए कहा गया है। प्रधान सचिव ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद भी राजस्व घटने की वजह से अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा सख्ती कर कर चोरी को रोका जाए और पकड़ी गई कर चोरी को संबंधित व्यापारी के लेन-देन से जोड़ उसके टर्नओवर का सही आंकलन किया जा सके। इससे न सिर्फ कर चोरी में लगाम लगेगी, बल्कि सरकार को भारी राजस्व लाभ होगा।