{"_id":"668fe3bc7569bcc3530e7b89","slug":"himachal-entrepreneur-donates-rs-1-1-crore-to-shri-mata-vaishno-devi-shrine-board-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jai Mata Di: हिमाचल के उद्यमी ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को 1.1 करोड़ रुपये किए दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jai Mata Di: हिमाचल के उद्यमी ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को 1.1 करोड़ रुपये किए दान
Thu, 11 Jul 2024 07:23 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:23 PM IST
सार
श्री माता वैष्णो देवी के भवन गुफा मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को आने वाले छह सालों तक प्रत्येक गुरुवार मुफ्त भोजन उपलब्ध हो इसके लिए हिमाचल के उद्यमी महिंद्र शर्मा ने श्री माता वैष्णो देवी के चरणों में 1.1 करोड़ रुपये लंगर के लिए दान स्वरूप भेंट किए हैं।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा को लंगर के लिए धनराशि दान देते समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल के उद्यमी महिंद्र शर्मा ने श्री माता वैष्णो देवी के चरणों में 1.1 करोड़ रुपये लंगर के लिए दान स्वरूप भेंट किए हैं। इस राशि से त्रिकुटा की पहाड़ियों में स्थित श्री माता वैष्णो देवी के भवन गुफा मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को आने वाले छह सालों तक प्रत्येक वीरवार मुफ्त भोजन उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा को एक करोड़ एक लाख रुपये की धनराशि का पंजाब नेशनल बैंक का ड्राफ्ट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग को दिया। इस अवसर पर उनके बेटा ध्रुव शर्मा भी मौजूद रहे। इस पैसे से श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड 18 जुलाई से 3 अक्तूबर, 2030 तक हर वीरवार को तारकोटे में लंगर लगाएगा। प्रति लंगर को 31,000 रुपये धनराशि दान की गई है। श्राइन बोर्ड राशि से 325 लंगर लगाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि 61 वर्षीय डॉ. महिंद्र शर्मा ऊना जिला के बढेड़ा राजपूतां के हैं। वे विज्ञान में स्नातक, एमबीए एवं डॉक्टरेट की डिग्री ग्रहण कर चुके हैं। धार्मिक धर्म-कर्म में वह अपनी पारिवारिक परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। महिंद्र शर्मा दिल्ली के इस्कॉन मंदिर की नवीनीकरण, जीर्णोद्धार समिति के वाइस चेयरमैन हैं, तो हरी यमुना समिति के उपाध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन